फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP won all six seats in the district for the first time

भगवा परचमः पहली बार जिले की सभी छह सीटों पर जीती भाजपा

Fri, 11 Mar 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP won all six seats in the district for the first time
पुवायां में बुलडोजर पर जुलूस निकाल कर जश्न मनाते भाजपा समर्थक - फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर। अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिले की सभी सीटों पर जीत हासिल की है। सुरेश कुमार खन्ना ने नौंवी बार नगर सीट से जीत हासिल की। पुवायां सीट से चेतराम पासी छठवीं बार विधायक बने हैं। वहीं ददरौल से मानवेंद्र सिंह और कटरा से वीर विक्रम सिंह दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। तिलहर से सलोना कुशवाहा और जलालाबाद से हरिप्रकाश वर्मा ने पहली बार में ही जीत हासिल की है।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार जिले की छह में से पांच विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार सभी छह सीटों पर जीत दर्ज की है। वीआईपी सीट मानी जा रही नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रत्याशी तनवीर खां को हराकर लगातार नौंवी जीत दर्ज की। पिछली बार सपा के खाते में गई जलालाबाद सीट पर भाजपा के प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा ने जीत हासिल की। जलालाबाद में पहली बार भाजपा प्रत्याशी जीता है। उन्होंने सपा के नीरज मौर्य को मात दी।
विज्ञापन

पुवायां में चेतराम ने एकतरफा जीत हासिल की। शुरुआत से बढ़त बनाए चेतराम के आसपास भी सपा प्रत्याशी उपेंद्र पाल नहीं आ सके। छठवीं बार विधानसभा पहुंचे चेतराम ने जिले में सबसे बड़ी जीत हासिल की। ददरौल में भी मानवेंद्र सिंह लगातार बढ़त बनाए चलते रहे। मानवेंद्र सिंह ने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराकर जीत हासिल की। तिलहर सीट में शुरुआत में सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने रफ्तार पकड़ी तो वह जीत पर जाकर ही रुकीं। कटरा सीट में भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह शुरू से बढ़त बनाकर चल रहे थे, लेकिन अंतिम चरणों की मतगणना में सपा प्रत्याशी राजेश यादव काफी करीब आ गए थे। मगर, अंत में विजयश्री वीर विक्रम सिंह को ही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed