फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP will take the energy received from the Prime Minister's program till the elections

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से प्राप्त ऊर्जा चुनाव तक ले जाएगी भाजपा

Mon, 20 Dec 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP will take the energy received from the Prime Minister's program till the elections
शाहजहांपुर। 18 दिसंबर को गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा में जिस उत्साह का संचार कर गए हैं, उसे विधानसभा चुनाव के लिए बचाए रखने की कोशिश पार्टी कर रही है। वहीं दूसरे दल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद अपने स्तर पर भी बड़े कार्यक्रम आयोजित कर जवाब देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर जाने से पहले पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर फीडबैक लिया। एक-एक से हालचाल पूछा फिर पूछा कि क्या लोग अब परिवर्तन महसूस कर रहे हैं। पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के साथ ही उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज से भी बातचीत की। भाजपा प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद जिले में बने माहौल को भुनाने का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इसके लिए लगातार विभिन्न मोर्चों के सम्मेलन आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि कार्यकर्ता सुस्त न पड़ने पाए। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद प्राप्त ऊर्जा को विधानसभा चुनाव तक ले जाने की मंशा भाजपा की है। रैली के दूसरे दिन भी लोग चौराहों पर प्रधानमंत्री के भाषण पर चर्चा करते नजर आए। पार्टी का मानना है कि रैली ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह पैदा करने के साथ आम जनता को पार्टी से जोड़ा है। इसका भरपूर फायदा लेने में पार्टी लगी हुई है। अब विपक्षी दल इसी तरह के बड़े कार्यक्रम कराने की रूपरेखा बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चों का सम्मेलन कर जोश भरेगी भाजपा
22 दिसंबर को किसान मोर्चे का सम्मेलन कांट में आयोजित किया जाएगा। 23 दिसंबर को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मोर्चे का सम्मेलन सदर में खिरनी बाग मैदान में होगा। 24 दिसंबर को निगोही में युवा मोर्चे का सम्मेलन होगा। इसके बाद 25 दिसंबर को सभी 31 मंडल में 75 बाइकों से बूथ स्तर पर रैली का आयोजन किया जाएगा। 27 दिसंबर को जलालाबाद में पिछड़ा मोर्चा का सम्मेलन होगा। वहीं पुवायां में महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 28 दिसंबर को जन आशीर्वाद यात्रा जिले में प्रवेश करेगी। पहले दिन कटरा, मदनापुर, जलालाबाद, कांट और सदर में यात्रा का वृहद स्तर पर स्वागत किया जाएगा। वहीं 29 दिसंबर को निगोही, पुवायां, बंडा आदि स्थानों से होती हुई यात्रा पीलीभीत रवाना हो जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के बीच रहकर जनता के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से निश्चित तौर पर पार्टी को बड़ी ऊर्जा मिली है। हमारे कार्यकर्ता दिन-रात पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचा रहे हैं। पिछले करीब पांच सालों में उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास रूपी बदलाव महसूस किया है।
हरिप्रकाश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed