{"_id":"623e1581fbd399025060e784","slug":"bjp-praised-for-becoming-three-ministers-opposition-surrounded-shahjahanpur-news-bly479323553","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंत्री बनने पर भाजपा ने सराहा, विपक्षियों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंत्री बनने पर भाजपा ने सराहा, विपक्षियों ने घेरा
विज्ञापन
बसपा जिला अध्यक्षक्ष जदुवीर सिंह गौतम । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में जिले को वरीयता दी गई। नौवीं बार जीतने वाले विधायक सुरेश खन्ना, कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। वहीं संगठन में लंबे समय से कार्यरत जेपीएस राठौर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। जनपद में तीन मंत्री बनने पर हर व्यक्ति की अपेक्षा है कि जनपद में विकास की रफ्तार तेज होगी। वहीं विपक्षियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ दल को घेरने की कोशिश की।
विकास की रफ्तार में आएगी तेजी
-जनपद में तीन मंत्री बनने से विकास की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ेगी। अब औद्योगिक इकाइयों के आने की संभावना ज्यादा बढ़ गई। उम्मीद है कि जनपद उद्योग का हब बनेगा। जिससे आमजन को रोजगार मिलेगा। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने पिछली बार प्रोफेशनल कॉलेज खोलने की बात कही थी। उसकी अपेक्षा भी बढ़ गई है। - अरुण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भाजपा
रोजगारपरक शिक्षा देने को संस्थान खोले जाएं
-जनपद में रोजगार की सबसे ज्यादा समस्या है। कालीन, कारचोबी उद्योग से काफी संख्या में लोग जुड़े हुए थे। अपेक्षा है कि इन दोनों चीजों पर काम करने की संभावना है। रोजगारपरक शिक्षा दिए जाने के लिए शिक्षण संस्थान खोले जाने की जरुरत है। इस ओर सरकार के मंत्रियों को कदम उठाना चाहिए। जिससे आमजन को फायदा मिल सकें। - पवन सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
मंत्री ने जनता के हित के काम नहीं किए
-भाजपा की पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जनता के हित का कोई बुनियादी काम नहीं किया। नौजवानों को रोजगार देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। हमने चेयरमैन रहते शहर में सड़कों का जाल बिछाया था। अब तो हर गली खोदकर डाल दी गई। जनता को गला तर करने के लिए पानी की सप्लाई तक नहीं मिल पा रही है। - तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा
जनपद के तीन मंत्री बनना उपलब्धि
-जनपद में तीन मंत्री बनना बड़ी उपलब्धि है। हम मंत्रियों को बधाई देते हैं। लेकिन, बेसिक मुद्दे के रूप में महंगाई सबसे ज्यादा गरीब, कमजोर वर्ग को परेशान कर रही है। पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढने से आम आदमी पर फर्क पड़ा है। चुनाव के बाद ही रेट में इजाफा किया गया। सरकार से अपेक्षा है कि महंगाई पर रोक लगाई जाए। -जदुवीर गौतम, जिलाध्यक्ष, बसपा

भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन सिंह । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR