फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP District Executive Committee: Caste Equations Balanced... Eight Vice-Presidents and Three General Secretaries Appointed

भाजपा जिला कार्यसमिति : जातीय समीकरण साधा... आठ उपाध्यक्ष व तीन महामंत्री बनाए

Wed, 18 Mar 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
BJP District Executive Committee: Caste Equations Balanced... Eight Vice-Presidents and Three General Secretaries Appointed
रेती रोड ​स्थित भाजपा कार्यालय पर नामित पार्षदों का स्वागत करतीं महानगर अध्यक्ष ​​शिल्पी गुप्ता
शाहजहांपुर। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखे हुए भाजपा ने एक साल के बाद जिले की कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। चुनाव को देखते हुए आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ जिला मंत्री और एक कोषाध्यक्ष चुना गया है। कमेटी में हर जाति को साधने की कोशिश करते हुए जगह दी गई है। इसके अलावा अधिकतर चेहरे क्षेत्रीय से जिलास्तर की राजनीति में लाए गए हैं। महिलाओं को भी स्थान देकर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

कार्यसमिति की घोषणा को आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 17 मार्च 2025 को दोबारा से केसी मिश्रा को जिलाध्यक्ष व शिल्पी गुप्ता को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति के पूरे एक साल के बाद सोमवार की रात जिले की कमेटी घोषित कर दी गई।
विज्ञापन

इसमें रोहित सिंह, विजय मोहन मिश्रा, विनायक अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह, रजनी सिंह, अरुण शुक्ला, सत्यपाल कोरी व प्रशांत पटेल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें तीन लोगों को क्षत्रिय, दो को ब्राह्मण, एक को वैश्य, एक को ओबीसी और एक को अनुसूचित समाज से प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी तरह युवा नेता सौरभ सिंह सोमवंशी, अरुण यादव व सतेंद्र यादव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री पद पर मातृ शक्ति को तरजीह देते हुए मंजू आनंद, सपना कश्यप, लता सिंह व सरिता भास्कर को दायित्व दिया गया है। इनके अलावा जीवेंद्र गुप्ता, सुखदेव सिंह, सर्वेश वर्मा लोधी, विपिन शुक्ला को जिला मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व संजीव बंसल संभालेंगे। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई है।

--
पार्षदाें का फूल माला पहनाकर स्वागत किया
शाहजहांपुर। शासन से नामित पार्षदों का मंगलवार को रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नामित पार्षदों ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने नवनिर्वाचित पार्षदों का पटका पहनाकर व पुष्प भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति दें और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर प्रदीप पांडेय, अंशुल चौहान, अनिल वाजपेयी बाण, मुकेश राठौर, श्याम बाबू दीक्षित, श्रीदत्त शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed