{"_id":"62cb21d1cb823859081be899","slug":"birla-group-team-will-come-soon-to-see-the-land-shahjahanpur-news-bly490967324","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट फैक्टरी के लिए जमीन देखने इसी महीने आएगी बिरला ग्रुप की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट फैक्टरी के लिए जमीन देखने इसी महीने आएगी बिरला ग्रुप की टीम
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कांट रोड स्थित फैक्टरी का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले के लोगों के लिए आने वाले समय में सीमेंट फैक्टरी के जरिये रोजगार के साधन मुहैया होने वाले हैं। सीमेंट फैक्टरी के लिए जमीन चिह्नित करने को जुलाई के अंत तक बिरला ग्रुप की टीम के यहां आने की संभावना है। अधिकारियों ने कई स्थानों पर जमीन देखी है। फैक्टरी बनने के बाद यहां के हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।
पिछले महीने लखनऊ में हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कुमार मंगलम बिरला ग्रुप ने शाहजहांपुर में सीमेंट फैक्टरी लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये के निवेश का एलान हुआ था। बिरला ग्रुप की घोषणा के बाद जिले के अधिकारियों ने कार्ययोजना तैयार की है। फैक्टरी के निर्माण के लिए पहले पायदान के रूप में जगह चिह्नित करने के लिए जुलाई के अंत तक बिरला गु्रप की टीम आएगी। टीम को रिलायंस थर्मल पावर के इर्द-गिर्द ही जमीन दिखाई जाएगी। इसके अलावा रोजा में वन विभाग की जमीन भी दिखाने की तैयारी भी है। टीम द्वारा जगह चिह्नित करने के बाद आगे की कार्रवाई पूरा करते हुए काम को शुरू कराया जाएगा।
हजारों लोगों को मिलेगा काम
जिले में रिलायंस थर्मल पावर, कृभको खाद फैक्टरी, रोजा की रौसर कोठी में शराब फैक्टरी, कटरा व निगोही में एथेनॉल प्लांट, केआर पल्प, पांच चीनी मिल समेत कई बड़े प्लांट स्थापित हैं। अब बिरला ग्रुप द्वारा एक हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के बाद सीमेंट फैक्टरी लगने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
डेढ़ साल में निर्माण पूरा होने की संभावना
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों को रोजगार के लिए ठोस कदम उठाए जाने का वादा किया था। उन्होंने अपने वादे को पूरा करते हुए कुमार मंगलम बिरला ग्रुप को सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए राजी कर लिया। स्थानीय अधिकारियों की मानें तो यह काम काफी तेज गति से होगा। डेढ़ साल में फैक्टरी का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।
बिरला ग्रुप की टीम को इसी महीने जिले में आना है। जमीन चिह्नित होने के बाद अधिग्रहण की कार्रवाई को शुरू किया जाएगा। कुछ जगहों पर जमीन को देखा गया है। उसे टीम को दिखाया जाएगा। -दुर्गेश कुमार, उद्योग उपायुक्त