फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Biriyaganj crossing jammed again, school children troubled

Shahjahanpur News: बिरियागंज चौराहे पर फिर जाम, स्कूली बच्चे परेशान

Wed, 08 Jan 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Biriyaganj crossing jammed again, school children troubled
तिलहर के मुख्य चौराहा विरियागंज पर लगे जाम में फंसे स्कूली बच्चे और लोग। संवाद
तिलहर। सड़कों पर आए दिन लग रहे जाम के लिए पुलिस और होमगार्ड उपलब्ध नहीं है। मंगलवार को नगर के मुख्य चौराहा बिरियागंज पर लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

मुख्य चौराहा बिरियागंज और पोटरगंज बाजार के गेट से स्टेट बैंक वाले जाने वाले चौराहे पर रोजाना घंटों जाम लगा रहता है। इस दौरान जाम में फंसे वाहन रेगते हुए आगे बढ़ते हैं, लेकिन पुलिस उदासीन बनी रहती है। मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे से तीन बजे तक बिरियागंज चौराहा पर जाम लगा रहा, लेकिन सूचना देने पर भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जाम के कारण स्कूलों से घर लौटने वाले बच्चे भी काफी परेशान हुए। जाम में फंसे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। चौराहे पर जाम लगने से आसपास के व्यापारी भी बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि जाम लगने से दुकानों पर ग्राहक नहीं आए। इससे उनकी बिक्री और व्यापार व्यापार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

कारोबारियों की बात



चौराहे के नुक्कड़ पर मेरी दुकान है। चौरारा अक्सर जाम से घिरा रहने से मेरा व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यहां पर पुलिस की तत्काल ड्यूटी लगाई जाए।

-अमित कुमार, बिरियागंज

---



मुख्य चौराहा कारोबार के लिहाज से पूरी तरह फेल हो गया है। जाम लगने की दशा में हमारे ग्राहक अन्य दुकानों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे लगातार घाटा हो रहा है।
-भूरे भाई, बिरियागंज
---



चौराहा पर लगातार जाम लगने से मेरा कपड़े का व्यापार ठप हो गया है। इस कारण ग्राहक भी दुकान पर आने से कतराते हैं। जाम खुलवाने की कारगर व्यवस्था होनी चाहिए।

-अथर्व कुमार, बिरियागंज
---


आए दिन लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने को प्रशासन को ठोस कदम उठाने हाेंगे। बाजार में बेवजह वाहनों की घुसपैठ पर कड़ाई से रोक लगाई जाए।

-रूपेश कुमार गुप्ता, बिरियागंज
000


पुलिस और होमगार्ड के अधिकांश जवान प्रयागराज कुंभ मेले की ड्यूटी में चले जाने से समस्या आ गई है। पुलिस भर्ती भी चल रही है, जिसमें व्यस्तता बढ़ गई है। समय निकालकर जाम की समस्या को दूर करने का प्रयास करूंगी।

-ज्योति यादव, सीओ, तिलहर

तिलहर के मुख्य चौराहा विरियागंज पर लगे जाम में फंसे स्कूली बच्चे और लोग। संवाद

तिलहर के मुख्य चौराहा विरियागंज पर लगे जाम में फंसे स्कूली बच्चे और लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed