फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bilsiya Warriors Win Gangsara Premier League Cricket Tournament

Shahjahanpur News: बिलसिया वारियर्स ने जीता गंगसरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

Sun, 24 May 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bilsiya Warriors Win Gangsara Premier League Cricket Tournament
खुदागंज के ग्राम अकबरी में आयोजित प्रीमियर लीग के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
पुवायां। गांव गंगसरा में चल रहे गंगसरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को बिलसिया वारियर्स ने अंसारी इलेवन महमदपुर सैजनिया को छह विकेट से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन




अंसारी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 113 रन बनाए। जवाब मेें खेलने उतरी बिलसिया की टीम ने हर्ष के छह छक्कों और छह चौकों की मदद से बनाए गए 69 रन की बदौलत मैच 12 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। फाइनल में अंपायरिंग सचिन और विक्की ने की।
विज्ञापन




विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रधान प्रतिनिधि अरब सिंह यादव, अधिवक्ता ओमपाल यादव, डॉ. देवेश पांडे, जितेंद्र सिंह यादव, सुखदेव सिंह विक्की ने प्रदान किए। आयोजन में अनमोल कश्यप, अनुकूल मिश्रा सहित कई लोगों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

अकबरी इलेवन ने टाइगर को 50 रन से हराया
खुदागंज। अकबरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को खुदागंज अकबरी गांव के मैदान पर हुए मुकाबले में अकबरी इलेवन ने अकबरी टाइगर को 50 रन से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अकबरी इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 148 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज इमरान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 95 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकबरी टाइगर की टीम को शुरुआत से ही संघर्ष करना पड़ा। वे निर्धारित ओवरों में मात्र 98 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह अकबरी इलेवन ने 50 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। इमरान को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। संवाद

खुदागंज के ग्राम अकबरी में आयोजित प्रीमियर लीग के दौरान मौजूद खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

खुदागंज के ग्राम अकबरी में आयोजित प्रीमियर लीग के दौरान मौजूद खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed