फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bill errors will be eliminated through app, instructions to form flying squad

Shahjahanpur News: एप से खत्म होगी बिलों की खराबी, फ्लाइंग स्क्वॉयड बनाने के निर्देश

Tue, 02 Apr 2024 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bill errors will be eliminated through app, instructions to form flying squad
शाहजहांपुर। मीटर की रीडिंग लेते समय आने वाली दिक्कतों की वजह से बिल गड़बड़ होने की समस्याओं को खत्म किया जाएगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से आए निर्देश के क्रम में एसई जेपी वर्मा ने मोबाइल एप के जरिये रीडिंग लेने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त फ्लाइंग स्क्वॉयड भी बनाए गए हैं, जो मीटर रीडरों पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं में छह हजार बिल गड़बड़ बन रहे हैं। उपभोक्ताओं के बिलों में खामियाें को दूर करने के लिए असिस्टेंस बिलिंग एप को बनाया गया। उपभोक्ता के घर का बिल मोबाइल एप के जरिये लिया जाएगा। मीटर रीडर के साथ संविदा कर्मचारी भी रहेगा। इसके अतिरिक्त फ्लाइंग स्क्वॉयड भी बनाए गए हैं, जो आकस्मिक जांच करेंगे।
विज्ञापन

एसई जेपी वर्मा ने बताया कि मोबाइल एप के जरिये बिल बनने से बिल की खामियां दूर होगी। उपभोक्ताओं के सही बिल बनने से उन्हें दिक्कत नहीं आएगी।
--------
मिर्जापुर में गेहूं कटने तक दिन में बिजली रहेगी गुल
मिर्जापुर। गेहूं कटने की शुरुआत से ही बिजली को रोस्टरिंग शुरू हो गई है। जेई रामसुरेश ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार है। बिजली के तारों में स्पार्किंग के चलते आग लगने की घटना होने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। रोस्टरिंग गेहूं कटने तक जारी रहेगी। सोमवार को भी पूरे दिन बिजली सप्लाई ठप रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed