{"_id":"628e7cd9b6da8900cb61fb7d","slug":"bike-riders-ran-away-with-a-bag-full-of-rs-1-32-lakh-of-galla-trader-shahjahanpur-news-bly4861250161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी का 1.32 लाख रुपये भरा बैग लेकर भागे बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यापारी का 1.32 लाख रुपये भरा बैग लेकर भागे बाइक सवार बदमाश
विज्ञापन
पीड़ित सुधीर गुप्ता
- फोटो : SHAHJAHANPUR
मदनापुर (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवासी गल्ला व्यापारी सुधीर गुप्ता के साथ बाइक सवार बदमाशों ने छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। मदनापुर में बाइक सवार बदमाश उनका बैग लेकर भाग गए। बैग में एक लाख, 32 हजार रुपये थे। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
गल्ला व्यापारी की मदनापुर में बरखेड़ा जैपाल से थोड़ी दूर जैरा भूड़ गांव के पास दुकान है। भानु अग्निहोत्री की दुकान किराये पर लेकर सुधीर गेहूं खरीदने का काम करते हैं। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे सुधीर गुप्ता कटरा से बाइक से चले थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद सुधीर गिर गए। उन्होंने युवकों से आपत्ति जताई तो वे लोग झगड़ने लगे। विवाद होता देखकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। करीब सवा नौ बजे सुधीर अपनी दुकान के ताले खोल रहे थे। तभी उन्होंने रुपयों से भरा बैग वहां बेंच पर रख दिया।
तभी बाइक सवार युवकों ने उनका बैग उठाया और भाग गए। सुधीर ने बाइक सवारों का पैदल ही पीछा किया, लेकिन दोनों कटरा की ओर भाग गए। सुधीर के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर घटना की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बैग में एक लाख, 32 हजार रुपये थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों की तलाश बरखेड़ा जैपाल से लेकर कटरा तक की। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकाली है, जिसमें युवक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
लगातार घटनाओं से व्यापारी भयभीत
मदनापुर में एक ही अंदाज में बाइक सवार बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम देने के बाद से व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। 28 अप्रैल को फर्रुखाबाद निवासी सराफा व्यापारी सुमित वर्मा की कांट तिराहे स्थित सराफा की दुकान से बाइक सवार युवक पांच अंगूठी लेकर भाग गए थे। पुलिस के काफी हाथ-पांव मारने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका था। उसके कुछ दिन के बाद ही एक बार फिर से बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है।
-यह मामला हमारी जानकारी में नहीं है। सुबह नौ बजे हुई इस घटना के बारे में थाना प्रभारी ने कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी करने के बाद मामले की जांच कर खुलासा किया जाएगा। -संजय कुमार, एसपी सिटी