{"_id":"68eff4ab0e8475ff10046566","slug":"bike-rider-dies-in-accident-near-rack-point-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155206-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रैक प्वाइंट के पास हुए हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रैक प्वाइंट के पास हुए हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बरतारा/रोजा। रोजा के जहानपुर गांव निवासी बाइक सवार अमरपाल (35) की मंगलवार रात जमुका मार्ग पर रैक प्वाइंट के सामने हुए हादसे में मौत हो गई है। मृतक के भाई का कहना है कि हादसा ट्रक से हुआ है। वहीं, चालक का कहना है कि हादसा उसके ट्रक से नहीं हुआ है।
मृतक के भाई ज्ञानेंद्र ने बताया कि बड़ा भाई अमरपाल बरतारा व चकभिटारा गांव के बीच एक गोदाम पर गार्ड की नौकरी करता था। मंगलवार की रात अमरपाल अपनी बाइक से रोजा बाजार से घर लौट रहा था। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रैंक प्वाइंट के सामने ट्रक की टक्कर लगने से भाई अमरपाल की मौत हो गई है।
भाई की मौत से भाभी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दूसरी ओर ट्रक चालक मुनीम कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपना ट्रक पेट्रोल पंप के पास खड़ाकर टायर ठीक करा रहा था। बुधवार की सुबह कुछ लोग ट्रक के पास आए और ट्रक के पहिए के नीचे बाइक को डालकर फोटो खींचकर ले गए। आशंका है कि वे लोग उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।