फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies due to collision with DCM

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 16 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with DCM
पलटी डीसीएम को निकलती जेसीबी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मिर्जापुर। क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी आलोक की बाइक में बुधवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। डीसीएम भी असंतुलित होकर रोड के किनारे खाईं में जाकर पलट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

20 वर्षीय आलोक मंगलवार शाम को पड़ोस के गांव झंडी की मढैया में ब्याही अपनी बहन नीशू के घर गया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव लौट रहा था। गांव पहाड़पुर के सामने फर्रुखाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने आलोक की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आलोक बाइक समेत हाईवे के किनारे खाईं में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद डीसीएम असंतुलित होकर हाईवे किनारे खंती में जाकर पलट गई। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने खंती में पलटी डीसीएम को जेसीबी से निकलवाया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले तय हुई थी शादी
मृतक आलोक के बड़े भाई अंकित ने बताया कि उसके भाई आलोक की सोमवार को ही शादी तय हुई थी। उसकी रोक में रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। बहन नीशू भी कार्यक्रम में आई थी। वह बहन को छोड़ने के लिए उसकी ससुराल गया था। वापस लौटते समय हादसा हो गया। घर के होनहार बेटे की मौत से पिता नरवीर सिंह, मां डोली, दादी महादेवी और छोटी बहन पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed