{"_id":"6547e711f845107d49024004","slug":"bike-rider-dies-companion-injured-in-tractor-trolley-collision-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-7711-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
जैतीपुर में हादसे के बाद खड्डे में पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली। स्रोत-जागरुक पाठक
0 हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्डे में गिरी, चालक मौके से भाग गया
संवाद न्यूज एजेंसी
जैतीपुर। थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर कोटा निवासी नसीम (30) की बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नौगवां गाेविंदपुर के पास टक्कर मार दी। हादसे में नसीम व उसका साथी असलम गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नसीम की मौत हो गई।
शनिवार की रात करीब आठ बजे खेड़ा बझेड़ा गांव की ओर से नसीम व गांव का असलम लौट रहे थे। दोनों ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बाइक को असलम चला रहे थे। रास्ते में नौगवा गांव के पास मोड़ पर ईंट भट्ठे से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में बाइक आ गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर मारने के बाद गहरे खड्डे में जा गिरीं।
हादसे में नसीम व असलम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान नसीम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। नसीम की मौत से पत्नी इदरीसा व बेटे इरफान, सुबहान, गुलजार, बेटी रुकसाना व अफसाना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।