फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies after colliding with truck, friend injured

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

Fri, 07 Nov 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with truck, friend injured
रिषी कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। सिंधौली के अख्तियारपुर गांव निवासी बाइक सवार 24 वर्षीय ऋषि कुमार की बुधवार रात रोजा ओवरब्रिज के पास सामने से आए ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक पर सवार उनका दोस्त अनुज घायल हो गया। ऋषि अपनी रिश्तेदारी से दोस्त के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रामवीर ने बताया कि भतीजा ऋषि कुमार खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की सुबह गांव के ही रहने वाले दोस्त अनुज के साथ एक रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम वापसी में रोजा थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही ट्रक की टक्कर लगने से भतीजा व उसका दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां भतीजे की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार कर अनुज को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रामवीर ने बताया कि भतीजे की शादी को अभी दो साल पहले हुए थे। उनका एक बेटा है। वहीं ऋषि कुमार की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

तिलहर। लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर एक बुजुर्ग सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। डॉक्टर ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
थाना क्षेत्र के गांव कपसेड़ा निवासी विश्राम बृहस्पतिवार दिन में करीब दो बजे घर से पास की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पार करते समय बरेली की ओर से आ रहे वाहन से उन्हें जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में विश्राम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। संवाद

--
कुत्ते से टकराया बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

मीरानपुर कटरा। सैजना गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम अचानक गन्ने के खेत से निकलकर सड़क पर आए कुत्ते से टकराकर बाइक सवार ग्राम वीरमपुर निवासी शादाब अंसारी घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वह कटरा किसी काम से आ रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed