फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rammed at uncontrollable speed on highway, two including MR killed

हाईबे पर बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने बाइक रौंदी, एमआर समेत दो की मौत

Sat, 11 Jul 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed at uncontrollable speed on highway, two including MR killed
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम तिलहर इलाके में शाहजहांपुर से बाइक पर घर बरेली जा रहे एमआर की बाइक में बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एमआर और उनकी बाइक पर बैठी जैतीपुर इलाके की एक महिला की मौत हो गई। बाइक चलाने वाला हेल्मेट नहीं लगाए था। इससे पहले बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बरेली में रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के पीछे रहने वाले हरभगत सिंह(50) एक दवा कंपनी में एमआर (दवा प्रतिनिधि) थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह दवा सप्लाई करने शाहजहांपुर आए थे। यहां से शाम लगभग चार बजे बाइक पर बरेली जा रहे थे। उनकी बाइक पर पीछे एक महिला बैठी थी, जो थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव अगरौली की रामकिशन सिंह की पुत्री गुड़िया (50) थी। गुड़िया का विवाह थाना कटरा क्षेत्र के गांव मधुपुरी में हुआ था, लेकिन पति से अनबन के चलते पिछले पांच सालों से गुड़िया अपने बच्चों के साथ मायके रह रही थी। शुक्रवार को सुबह वह शाहजहांपुर दवाई लेने गई थी। घर लौटते समय व एमआर हरभगत सिंह की बाइक पर बैठ गई। हरभगत सिंह हाईवे पर तिलहर के पास पहुंचे होंगे। तभी पीछे से आए ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में चली गई। इसमें दोनों की मौत हो गई। उधर, टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक भी पलट गया। मगर चालक ट्रक से निकलकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बेटा-बेटी के सिर से उठा पिता का साया
हरभगत सिंह के घर में उनकी पत्नी दीपा और 17 साल की बेटी वैशाली व आठ वर्षीय बेटा ईशान हैं। हरभगत शुक्रवार को सुबह घर से निकले थे। पत्नी दीपा उनके लौटने का इंतजार कर रही थी। वह तो नहीं लौटे उनके मरने की मनहूस खबर पहुंच गई। हादसे की खबर सुनकर दीपा बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा हुए गुड़िया के तीनों बच्चे
पति से अनबन के चलते गुड़िया अपने मायके जैतीपुर इलाके में अमरोली गांव में रहती थी। तीनों बच्चे उसी के साथ रह रहे थे। उसका पति राजेश कटरा क्षेत्र के गांव मधुपुरी में रहता है। गुड़िया की मौत से उसके तीनों बच्चे 14 वर्षीय पुत्र अमित, 11 साल का सुमित और आठ वर्ष शैलू बेसहारा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed