फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rally tomorrow, women will take out Kalash Yatra on 31st

Shahjahanpur News: कल बाइक रैली, 31 को महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा

Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike rally tomorrow, women will take out Kalash Yatra on 31st
श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आरएसएस के सभी अनुसांगिक संगठनों की बैठक में बोलते मह
शाहजहांपुर। श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंगलवार को आर्य महिला डिग्री कॉलेज में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 28 दिसंबर को बाइक रैली और 31 दिसंबर को कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी अनुसांगिक संगठन, श्रीराम लला समारोह की महानगर समिति और सभी 12 नगरों की समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


महानगर समिति के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल ने बताया कि बाइक रैली में सभी 12 नगरों के स्वयं सेवक, कार्यकर्ता एवं नागरिक लगभग 1000 बाइकों के साथ शामिल होंगे। यह रैली खिरनीबाग रामलीला मैदान से शुरू होगी। सदर कोतवाली, बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा, रंगमहला होते हुए मिशन फील्ड पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 31 दिसंबर को कलश यात्रा में महानगर के सभी नगरों की लगभग 500 से 700 महिलाएं शामिल होंगी। इसमें अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलशों से सभी कलशों में अक्षत मिश्रण कर उन कलशों को महानगर के सभी 12 नगरों 63 बस्तियों में वितरण के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा पूजित अक्षत से कोई भी हिंदू परिवार शेष न रह जाए, इसकी कार्य योजना बनाई गई। नगर के सभी प्रशासनिक भावनों, ऊंची इमारतों, कॉलोनी के टाॅवर, घंटाघर, मंदिर, निजी प्रतिष्ठान आदि सभी इमारत को सजाने की योजना पर भी विचार हुआ।
विज्ञापन

महानगर समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंदिर, पेट्रोल पंप, सामुदायिक केंद्र में लगने वाली एलईडी पर 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव दिखाया जाएगा। इस मौके पर प्रचारक मनजीत कुमार, धर्मेंद्र, जिला कार्यवाह संगठन रवि मिश्रा, महानगर संघ संचालक रमेश सक्सेना, राजेश अवस्थी, डॉ. विजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed