{"_id":"68c1b8ade02df76a310aa5d7","slug":"bike-found-parked-on-garra-bridge-driver-suspected-to-have-jumped-into-the-river-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152395-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्रा पुल के ऊपर खड़ी मिली बाइक, चालक के नदी में कूदने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्रा पुल के ऊपर खड़ी मिली बाइक, चालक के नदी में कूदने की आशंका
विज्ञापन
रिंग रोड पर गर्रा नदी के पुल पर लगी भीड़। संवाद
तिलहर। उफनाई नदियों में लोगों के कूदने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार की रात नगरिया पुलिस चौकी के पास निकले रिंग रोड के गर्रा नदी पुल पर खड़ी बाइक को देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बाइक सवार के नदी में कूदने की आशंका पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है।
गर्रा पुल पर रात करीब 9:30 बजे पल्सर बाइक खड़ी देखी गई। उधर से निकले किसी राहगीर ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बाइक सवार नहीं मिला। आशंका है कि युवक बाइक खड़ी कर पुल से नीचे कूद गया है। इसे देखते हुए बुधवार सुबह एसडीआरएफ ने मोटर बोट से उसकी तलाश शुरू की।
सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना मोहल्ले के रहने वाले नीरज कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका भाई रीशू (26 वर्ष) मंगलवार सुबह दुकान पर जाने के लिए घर से निकला था। वह निगोही क्षेत्र के मदारीपुर गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी पाकर नगरिया पुलिस चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने एसडीआरएफ की टीम बुलाकर बुधवार सुबह से रीशू की खोजबीन शुरू कराई, लेकिन दोपहर बाद तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ के जवान मोटरबोट से नदी में काफी दूरी तक उसकी खोज करने में जुटे हैं। इस दौरान पुल पर तमाम लागों की भीड़ लग गई। रिशु के नहीं मिलने से उसकी पत्नी शिवानी समेत परिजन बेहद परेशान हैं।
--
परिवार में झगड़ा होने पर युवक नदी में कूदा
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के नया पुल हनुमत धाम पर बुधवार को युवक ने खन्नौत नदी में छलांग लगा दी। पीएसी के जवानाें ने उसे पानी से निकाला, पर उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान मनविंदर (32 वर्ष) निवासी डीएस कॉलोनी, रेती, थाना आरसी मिशन के रूप में हुई है। दिन में करीब सवा एक बजे युवक बाइक से पुल पर पहुंचा और गाड़ी को किनारे खड़ा करने के बाद नदी में कूद गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच हनुमत धाम पर पहले से तैनाती पीएसी के जवानों ने स्टीमर के जरिये नदी में उसकी तलाश की। उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मनविंदर परिवार में झगड़ा होने के चलते नाराज होकर नदी में कूद गया था। संवाद
--
13 अगस्त से लापता बुजुर्ग का नदी में मिला शव
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के सरोरा-सिरोरी में खन्नौत नदी में 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव उतराता मिला है। मृतक की पहचान पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा के गांव कुबूलपुर निवासी बाबूराम के रूप में हुई। बेटे माखन लाल ने शिनाख्त की है।
उसने बताया कि बाबूराम 13 अगस्त से लापता थे। उन्होंने बरखेड़ा, बरेली, टनकपुर और शाहजहांपुर तक में तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को यहां शव मिलने की सूचना पर आए। बेटे ने अंडरवियर देखकर शिनाख्त की है। उनकी मौत से पत्नी शिवदेवी, बेटा माखन लाल, नंद किशोर, भूपराम आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संवाद
--
मानसिक समस्या पर कराएं काउंसलिंग
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव रस्तोगी ने बताया कि क्षणिक आवेश में अक्सर लोग खुद को खत्म करने का गलत निर्णय ले लेते हैं। गुस्से में होने पर कोई निर्णय न लें। आवश्यकता पर टेलीमानस हेल्पलाइन (14416) में संपर्क किया जा सकता है। काउंसलिंग के जरिये मानसिक इलाज होता है।