फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike fell due to sari getting stuck in cow's horn, grandmother and grandson died

दर्दनाकः गाय के सींग में साड़ी उलझने से गिरी बाइक, हादसे में दादी-पोते की मौत

Mon, 02 May 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike fell due to sari getting stuck in cow's horn, grandmother and grandson died
निगोही में रोते बिलखते मृतक के परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। बिलसंडा-निगोही रोड पर गांव भटिउरा पृथ्वीपुर के पास ईंट भट्ठे के सामने तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरि निवासी 40 वर्षीय झूलनदेवी व उनका दो वर्षीय पौत्र सूर्यांश की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर गाय के सींग में महिला की साड़ी फंसने से अनियंत्रित बाइक से उछलकर दादी और पोते दूर जा गिरे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव बिलहरि निवासी बुद्धसेन 29 अप्रैल को अपनी बाइक से बंडा थाना क्षेत्र के गांव बहुरखेरा में बहन रिंकी के यहां गए थे। उनके साथ बुद्धसेन की मां झूलनदेवी व दो वर्षीय भतीजा सूर्यांश भी गया था। रविवार दोपहर तीन बजे बुद्धसेन बाइक से अपने गांव बिलहरि के लिए चला। बाइक बुद्धसेन चला रहा था और उसकी मां झूलनदेवी बाइक पर सूर्यांश को गोद में लेकर बैठी थी। बाइक निगोही- बिलसंडा मार्ग पर निगोही थाना क्षेत्र के गांव भटिउरा पृथ्वीपुर के निकट ईंट-भट्ठे के सामने पहुंची तभी अचानक एक गाय सामने आ गई।
विज्ञापन

गाय का सींग बाइक पर बैठीं झूलनदेवी की साड़ी में फंस गया। वह अपने पोते सूर्यांश समेत मार्ग पर उछल कर गिर गईं। सड़क पर गिरकर झूलन और सूर्यांश की मौत हो गई। बाइक चला रहे बुद्धसेन भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस तीनों को निगोही सीएचसी लेकर पहुंची। पुलिस ने झूलन देवी व सूर्यांश के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत से तीनों पुत्र सुनील कुमार, बुद्धसेन, नन्हेंलाल व दोनों पुत्रियों नीरजा, रिंकी का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे तक तड़पते रहे
-हादसे के बाद घायल बुद्धसेन रो- रोकर कह रहा है कि आधे घंटे तक झूलन देवी व सूर्यांश सड़क पर तड़पते रहे। एंबुलेंस चालकों ने उन्हें तत्काल नहीं बैठाया। खून से अपने कपड़े खराब होने से बचते रहे हैं। उसके पैर छूने पर ग्रामीणों ने एंबुलेंस में बैठाया गया है। समय पर उपचार मिल जाता तो उसकी मां और भतीजा बच सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed