{"_id":"58f26ce14f1c1ba70acf507d","slug":"bike-driver-killed-by-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी से लौट रहे एक कवि/ शिक्षक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई और उनकी पत्नी और पुत्र घायल हो गये। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव बड़ागांव निवासी कवि शशिकांत शुक्ला पुवायां कस्बे के पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक थे। शुक्रवार को वह बाइक से पत्नी गुंजन,11 वर्षीय पुत्र कार्तिक और आठ वर्षीय वरुण को लेकर खीरी जनपद के गांव बिलैया में रिश्तेदारी से दावत खाकर लौट रहे थे। शुक्रवार रात बड़ागांव में ही तुलाराम बाबा स्थान के पास एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शशिकांत, उनकी पत्नी गुंजन, पुत्र वरुण घायल हो गए। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शशिकांत की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बरेली रेफर करते हुए पत्नी और बेटे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बरेली ले जाते समय रास्ते में शशिकांत ने दम तोड़ दिया। भाई श्रीकांत ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शिक्षक की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
00
कवि और शिक्षकों ने जताया शोक
मार्ग दुर्घटना में शिक्षक शशिकांत की मौत पर नगर के पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका रश्मि त्रिपाठी, पारुल मौर्य, सुमन शर्मा, वत्सला मिश्रा, राकेश कुमार आदि शिक्षकों ने शोकसभा कर शिक्षक के निधन पर दुख जताया है। उधर, कवि विजय तन्हा, अनूप मिश्र, सुधीर बादल, डॉ. रामबाबू शुक्ला, संजय अकेला, संदीप गुप्ता, अमरजीत निराश, रमेश शुक्ल, आशीष शुक्ला, बीडी अग्निहोत्री, अरविंद प्रियदर्शी, प्रदीप बैरागी, आरएल श्रीवास, तेजपाल जोशी आदि ने भी शशिकांत शुक्ला के निधन पर शोक जताया है।
00
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
शाहजहांपुर। थाना कांट के गांव मिलकिया निवासी 40 वर्षीय देवकी पत्नी प्रेमसागर को शुक्रवार शाम बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब वह खेत से गेहूं काटने के बाद सड़क पार करके घर वापस लौट रहीं थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।