फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collides in BJP leader's kheer, death

भाजपा नेता की खीरी में बाइक टकराई, मौत

Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike collides in BJP leader's kheer, death
गांव धारा निवासी सुधीर कुमार का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
पुवायां। पुवायां के गांव धारा निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल मंत्री सुधीर कुमार उर्फ प्रदीप (35) की लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक कार्यक्रम में फोटोग्राफी कर बाइक से घर लौटते रहे थे।
विज्ञापन

सुधीर कुमार फोटोग्राफी का काम करते थे। रविवार को वह गांव बनिगवां निवासी अर्पित कुमार के साथ बाइक से लखीमपुर खीरी के जंग बहादुर गंज में एक बरात में फोटोग्राफी करने गए थे। रात में लौटते समय पुवायां-मोहम्मदी हाईवे पर गांव सिसोरा के पास बाइक में किसी वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में सुधीर और अर्पित घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मोहम्मदी सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर डॉक्टर ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया और अर्पित को लखीमपुर रेफर कर दिया। जानकारी पाकर सुधीर के परिजन भी मोहम्मदी पहुंचे। मोहम्मदी पुलिस ने सुधीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुधीर की मौत से पत्नी शीतल, पुत्र 14 वर्षीय सुजल, पुत्री 11 वर्षीय शिल्पी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed