फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collided with pillar, two friends killed, one injured

खंभे से बाइक टकराने से दो की मौत, एक घायल

Mon, 19 Sep 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव रटा में रविवार रात साढ़े आठ बजे एक बाइक बिजली के पोल से टकरा गई।जबकि उनका तीसरा साथी अमन्ने जाटव घायल हो गया।अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों को तीनों दिखाई नहीं दिए।

विज्ञापन
Bike collided with pillar, two friends killed, one injured

विस्तार

तिलहर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव रटा में रविवार रात साढ़े आठ बजे एक बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीनों लोग खाई में जा गिरे। हादसे में गांव निवासी रतीपाल (40) व सतेंद्र सिंह (25) की मौत हो गई। जबकि उनका तीसरा साथी अमन्ने जाटव घायल हो गया। तीनों में से कोई हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

रटा गांव के विजय बहादुर सिंह का पुत्र रतीपाल सिंह मजदूरी करता था। शाम करीब पांच बजे रतीपाल गांव निवासी दोस्त सतेंद्र सिंह के साथ बाइक से निकला था। उसके साथ में अमन्ने भी बैठ लिया। तीनों बिरसिंगपुर की तरफ गांव में गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे तीनों लौट रहे थे। रटा गांव के पास बिजली के सीमेंट के पोल में उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल तक टूट गया और बाइक सवार खाई में जा गिरे। अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों को तीनों दिखाई नहीं दिए। उधर काफी देर तक घर नहीं लौटने पर तीनों के परिवार के लोग उनकी तलाश करने निकले तो वह खाई में पड़े मिले। तुरंत ही तीनों को सीएचसी पर लाया गया। वहां डॉक्टरों ने रतीपाल और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। रतीपाल की मौत से पत्नी सुनीता, बेटी सोनी, मोनी, सलोनी, श्वेता, करन व भाई रविंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दो शव सील कर पोस्टमार्टम हाउस भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed