{"_id":"6a1c8186bde1c1d1cf05f9c7","slug":"bike-borne-miscreants-snatched-earrings-from-a-womans-ears-and-fled-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-174920-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक सवार बदमाश महिला के कानों से कुंडल खींचकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक सवार बदमाश महिला के कानों से कुंडल खींचकर भागे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां रोड पर विद्युत उपकेंद्र के पास बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह बाइक से जा रहीं पुवायां के गांव कलक्टरगंज झरसा निवासी मिथिलेशा के कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल खींच लिए और भाग गए। पुलिस ने महिला के पति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे हरिओम अपनी पत्नी मिथिलेशा व बेटी के साथ बाइक से कलान जा रहे थे। जैसे ही वह पुवायां-शाहजहांपुर रोड पर सिंधौली थाना क्षेत्र में पैना विद्युत उपकेंद्र से आगे नए पुल के पास पहुंचे। तभी पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों में एक ने उनकी पत्नी के दोनों कानों पर झपट्टा मारा और उनके कुंडल खींच लिए।
इसके बाद दोनों तेजी से नियामतपुर गांव की ओर भाग गए। हरिओम ने बाइक से दोनों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। ठीक इसी तरह की घटना पांच दिन पूर्व थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई थी। दिलाजाक कैंट निवासी लक्ष्मी देवी से बदमाशों ने मंगलसूत्र व सोने की चेन लूट ली थी। सिंधौली थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।