फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bijli

विधान परिषद सदस्यों को जवाब नहीं दे सके बिजली अभियंता

Sun, 01 Sep 2019 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
bijli
शाहजहांपुर। विधान परिषद की विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में पूर्व निर्धारित बिंदुओं की जानकारी नहीं दे पाने पर पावर कॉरपोरेशन के अभियंताओं की खूब किरकिरी हुई। समिति के सभापति डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने बिजली अभियंताओं को जमकर आड़े हाथों लिया और बैठक बीच में ही समाप्त करके अभियंताओं को जवाबदेही के लिए लखनऊ तलब कर लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जनपदों से मिलीं विद्युत संबंधी शिकायतों के आधार पर विधान परिषद सदस्यों की 15 सदस्यीय समिति ने जानकारी के लिए 18 बिंदु तय किए थे। इसका एजेंडा शाहजहांपुर एवं पीलीभीत जनपदों के अधीक्षण अभियंताओं को पहले ही भेजा जा चुका था। बैठक में बरेली जोन के मुख्य अभियंता तारिक मतीन समेत दोनों जनपदों के बिजली अभियंता आए भी, लेकिन बैठक की कार्रवाई शुरू होने पर सभापति डॉ. व्यस्त ने बिंदुवार सवाल करने शुरू किए तो तैयारी के बगैर आए अभियंता बगलें झांकने लगे।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद समिति के सदस्य एमएलसी विद्यासागर सोनकर, संजय लाठा, अमित यादव रिंकू और अरविंद प्रताप यादव ने बिजली अभियंताओं से राजस्व वसूली की स्थिति, बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी और उसमें विभागीय संलिप्तता पाए जाने के मामलों में कार्रवाई, विभागीय विजिलेंस के स्तर से हुई कार्रवाई आदि के बारे में जानना चाहा, लेकिन अभियंता संतोषजनक उत्तर नहीं पाए तो समिति के सदस्य नाराज हो गए। अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जवाब दिए गए, लेकिन एमएलसी अमित यादव के अनुसार अन्य जनपदों की तुलना में यहां अपेक्षित जानकारी नहीं मिलने पर अभियंताओं को लखनऊ बुलाने का निर्णय किया गया और वहां प्रमुख सचिव ऊर्जा की उपस्थिति में जवाब मांगे जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, विधायक मानवेंद्र सिंह, शरदवीर सिंह, रोशन लाल वर्मा एवं चेतराम, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed