{"_id":"5d4876728ebc3e6cd4060b65","slug":"bijli-shahjahanpur-news-bly3714047137","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव चौक पर धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव चौक पर धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
पुवायां। नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर में चार घंटे के दौरान दो बार आग लग गई। इससे चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग बुझ जाने के कुछ घंटे बाद ही अतिक्रमणकारियों ने फिर से वहां पर दुकानें लगा ली।
बता दें कि नगर के मेन चौराहा राजीव चौक पर बिजली विभाग के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इनसे राजा मार्केट, शाहजहांपुर रोड, बंडा रोड आदि स्थानों पर बिजली सप्लाई जाती है। सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। उस समय वहां पर भीड़ ज्यादा नहीं थी। कुछ देर बाद अपने आप ही आग बुझ गई। इसके बाद नौ बजे फिर से ट्रांसफार्मर के पास केबल धू धू कर जलने लगी। इस दौरान ट्रांसफार्मर के पास ठेले पर केले बेच रहे दुकानदार का सामान जल गया। आग लगी देख कुछ दुकानदार दुकानें समेटकर भाग निकले। इस दौरान वहां पर लगी कुछ होर्डिंग भी जल गई। कुछ देर बाद आग खुद बुझ गई। कुछ घंटे बाद ट्रांसफार्मर के पास दुकानें लगाने वाले फिर से पहुंच गए और दुकानें लगा ली।