फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   big mangal jai hanuman gyan gun sagar

बड़े मंगल पर गूंजा जय हनुमान ज्ञान गुन सागर...

Wed, 08 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
big mangal jai hanuman gyan gun sagar
जेष्ठ मास के चौथे मंगलवार को आदर्श दिव्यांग कल्याण सतिति की ओर से आयोजित मंडारा में प्रसाद खाते ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगलवार को सुबह से ही बजरंग बली की जय जय कर होने लगी है। मंदिरों व घरों में पूजन के साथ हनुमान चालीसा, सुंदर कांड का पाठ आदि हुए। शहर में जगह-जगह भंडारा और शरबत वितरण किया गया।
विज्ञापन

हनुमत धाम, संकट मोचन मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को बजरंग बली के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों तथा उसके बाहर श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया। तो शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी में रेलवे क्रॉसिंग नंबर तीन के पास ऑफिसर कॉलोनी में स्थित श्री नीलकंठ शिवधाम मंदिर पर तहरी भोज कराया गया।
विज्ञापन

इसमें नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एसबीआई टाउनहाल शाखा के प्रबंधक विनीत कुमार समेत तमाम लोगों ने पहुंचकर तहेरी का प्रसाद ग्रहण किया। तहेरी वितरण करने में कृष्ण कुमार सक्सेना, कवीश कृष्ण, शशि सक्सेना, अंजू सक्सेना, आद्या कृष्ण, सुमित वर्मा, अमित कुमार, अमिता राज, अंकिता वर्मा, हर्षित सिंह, अनुभव गुप्ता, हरिओम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ
जिला पंचायत कार्यालय में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ हुआ। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में भंडारा कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, डीएम उमेश प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी एस. आनंद, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
आदर्शन दिव्यांग कल्याण संस्थान ने कराया कन्या भोज
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान की ओर से मंगलवार को हवन पूजन किया गया। उसके बार कन्याओं को भोज करवाया गया। फिर भंडारा चला, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के मुख्य संरक्षक हरीशरण वाजपेयी, विश्व मोहन वाजपेयी, संरक्षक सचिन बाथम, नीरज वाजपेयी, पुनीत रस्तोगी, नरेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे। विदुषी ब्राह्मण महिला मंडल की ओर से शरबत वितरण करवाया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को आठ साल पूरे होने पर सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। इस मौके पर राखी मिश्रा, गीता त्रिवेदी, अर्चना तिवारी, प्रेमलता, गीता, मंजू पाठक, रश्मि त्रिवेदी, अंजलि, दीपा, रत्ना पांडे, रचना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एबीवीपी ने वितरित कराए शर्बत और बूंदी
एबीवीपी महानगर की ओर से हुनमात धाम पर शर्बत व बूंदी वितरण कराया गया। प्रांत कोषाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह, एएनएम मधुबाला श्रीवास्तव, वैभव सक्सेना, आयुष श्रीवास्तव ,आदि दिवाकर, अर्जुन राणा आदि मौजूद रहे। रोजा में न्यू साइडिंग पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मठिया कॉलोनी में शिव मंदिर पर खीर पूड़ी का भंडारा चला, रोजा अड्डे पर कढ़ी चावल बांटा गया। मंडी गेट पर सब्जी पूड़ी, श्री राम फ्लोर मिल गेट पर शरबत वितरण हुआ। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक यश ठाकुर, मुख्य पार्षद निरीक्षक पंकज जैन, यातायात निरीक्षक एसके यादव आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों और अधिवक्ताओं ने लगाया भंडारा
सिटी पार्क में व्यापारी गौरव शुक्ला की ओर से भंडारा का आयोजन कराया गया। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, शशांक कौशिक, अमित शर्मा, मोहित ढींगरा, नरेंद्र सक्सेना, विक्रांत सक्सेना आदि मौजूद रहे। अधिवक्ता परिषद की ओर से जजी कचहरी परिसर में वादकारियों व अधिवक्ताओं को मीठा जल वितरण कराया गया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार रस्तोगी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश सक्सेना, बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री, महामंत्री अजय यादव, जसविंदर सिंह बजाज, राजाराम मिश्रा, कमल शुक्ला, भावशील शुक्ला आदि मौजूद रहे।

बड़े मंगल पर हुआ भंडारे का आयोजन
पुवायां। राजीव चौक, बंडा रोड़, सराफा मार्केट, राजा मार्केट, खुटार रोड, लखपेड़ा मार्केट में भक्तों ने भगवान बालाजी के पूजन के साथ भंडारे का आयोजन कराया। लखपेड़ा बाग के पास शर्बत वितरित किया। बंडा रोड़ पर राजीव चौक के निकट भंडारा लगाया। यहां तमाम राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed