{"_id":"594429df4f1c1b7d0a8b47cb","slug":"bhakyamu-workers-planted-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकिमयू कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकिमयू कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाया
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं की उपेक्षा किए जाने से नाराज भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता शुक्र्रवार को सड़क पर आ गए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी तिराहे पर रोड जाम करके प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट जाकर डीएम नरेंद्र सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन के लिए भाकिमयू कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में जमा हुए और वहां पंचायत करके किसानों की समस्याओं के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
पंचायत की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जिले में कई किसान कर्जमाफी, खाद्य सुरक्षा कानून, पेंशन आदि योजनाआें का लाभ पाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होे रही। पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुरूप किसानों की मांगों पर प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने के लिए यूनियन कार्यकर्ता अतिथि गृह परिसर से बाहर आए और कचहरी तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पाकर कुछ देर बाद थाना सदर बाजार प्रभारी केके तिवारी पुलिस बल लेेकर पहुंचे और यूनियन पदाधिकारियों से बात करके जाम खुलवाया।
विज्ञापन
डीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को पात्रता सूची में शामिल करने, पुवायां तहसील के चिकटिया गांव में शिशुपाल सिंह की जमीन से अवैध कब्जा हटाने, उज्जवला योजना के तहत किसानों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसानों को पेंशन देने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में प्रमोद कुमार वर्मा, योगेंद्र पाल शाक्य, मैकू लाल यादव, माधुरी देवी कुशवाहा, प्रभा देवी, चंद्रपाल गंगवार, भारत सिंह यादव, रामश्री देवी, खुशीराम आदि शामिल रहे।