फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhakiyu staged a sit-in protest in Puwaiyan police station premises, only then the report was filed

Shahjahanpur News: भाकियू ने पुवायां थाना परिसर में दिया धरना, तब जाकर दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 31 May 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in protest in Puwaiyan police station premises, only then the report was filed
पुवायां थाने में धरना प्रदर्शन करते भाकियू राष्ट्रीयतावादी कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाने के अंदर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद रात आठ बजे पुलिस ने कार्यकर्ता की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वरदयाल कठेरिया शनिवार को तमाम कार्यकर्ताओं के साथ थाना परिसर में धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गांव रोशनपुर के गुरमेल सिंह की पुत्री विदेश में फंसी है और पुलिस 23 फरवरी से उनको थाने के चक्कर लगवा रही है। इससे युवती को जान का भी खतरा है, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ा है।
विज्ञापन

थाना परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर क्राइम के बाहर गए होने के चलते दरोगा और सिपाहियों ने वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया लेकिन भाकियू कार्यकर्ताओं ने साफ कह दिया कि जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती, वह लोग धरने पर बैठे रहेंगे। साढ़े तीन बजे रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया। रात आठ बजे रिपोर्ट दर्ज कर कॉपी मिलने के बाद किसान नेता और गुरमेल सिंह आदि थाने से घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस तरह इंग्लैंड में फंस गई युवती
पुवायां के गांव रोशनपुर निवासी निर्मल सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री हरप्रीत कौर की शादी 11 दिसंबर 2021 को लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव मौथीखेड़ा निवासी अमनदीप सिंह के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल के लोग हरप्रीत और अमनदीप को विदेश भेजने के लिए उनसे 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। पुत्री को प्रताड़ित किए जाने पर उन्होंने किसी तरह व्यवस्था कर 15 लाख रुपये दामाद आदि को दे दिए। बाद में हरप्रीत को स्टडी वीजा पर अकेले ही विदेश भेज दिया गया, कहा गया कि अमनदीप को बाद में भेजा जाएगा। हरप्रीत की ससुराल के लोगों ने पुत्री के टोटल फंड, फीस आदि की राशि इमीग्रेशन सेंटर पर दबाव बनाकर वापस ले ली, इस कारण हरप्रीत कौर को विदेश में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हरप्रीत की ससुराल के लोगों ने धमकी दी कि हरप्रीत विदेश से लौटी तो जान से मार दिया जाएगा। आज धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अमनदीप सिंह, अमनदीप के पिता लखवीर सिंह, मां हरजिंदर कौर, बहन परविंदर कौर और शादी में मध्यस्थता करने वाले गांव सुजानपुर के सुखविंदर सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed