{"_id":"6303d5ec8b42aa1c2e615ad8","slug":"bhakiyu-announced-the-district-headquarters-march-the-officers-arrived-shahjahanpur-news-bly495187369","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया जिला मुख्यालय कूच करने का एलान... मौके पर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया जिला मुख्यालय कूच करने का एलान... मौके पर पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
पुवायां में धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ओर से पुवायां तहसील परिसर में छह दिनों से धरना करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को पशुओं के साथ जिला मुख्यालय जाने का एलान किया गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ और तहसीलदार ने कई घंटे तक वार्ता करने के बाद समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने 29 जुलाई और आठ अगस्त को ज्ञापन देकर संगठन के कार्यकर्ता के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में चार्जशीट लगाने और कार्यकर्ता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट लगाने, खुटार के गांव हिम्मतपुर में जमीनी विवाद में पीड़ित की सुनवाई नहीं करने, सड़कों और खेतों में घूम रहे घुमंतू पशुओं को गोशाला भिजवाने आदि समस्याओं का समाधान 15 अगस्त तक कराने की मांग की गई थी।
सुनवाई नहीं होने पर 16 अगस्त से तहसील परिसर में धरना शुरू किया गया था। इसके बाद भी सुनवाई नहीं की गई। सोमवार सुबह कार्यकर्ता और किसान धरनास्थल पर एकत्र होने लगे। दोपहर बाद संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीओ पंकज पंत, तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय ने किसान नेताओं से वार्ता की। समस्याओं का जल्द समाधान कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान राशिराम वर्मा, वीरेंद्र कुमार यादव, जसपाल सिंह, सत्येंद्र कुमार यादव, सुखविंदर कौर, अभिषेक कश्यप, किरण प्रजापति, सोनपाल सिंह यादव, संतोष कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।