फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Between chaos started Prisdiy school exams

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं

Tue, 17 Mar 2015 12:22 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा का पहला दिन तमाम अव्यवस्थाओं के बीच गुजरा। कई स्कूलों में छात्र संख्या आम दिनों के मुकाबले आधी ही रही। देहात क्षेत्र के स्कूलों में परीक्षा की स्थिति शहर की तुलना में खराब रही। धनराशि न मिलने की वजह से स्कूलों में प्रश्न-पत्रों का वितरण नहीं किया गया। बच्चों को मॉडल प्रश्न पत्रों को ही  ब्लैक बोर्ड पर उतारकर परीक्षा कराई गई। छात्र-छात्राएं परीक्षा के दौरान भी खेलकूद और मौजमस्ती के मूड में नजर आए और अध्यापक भी बेपरवाह रहे। शहर के कुछ स्कूलों में परीक्षा की स्थिति को देखते हुए खबर...
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय
पुख्ता तालाब
समय 11:35 बजे
नामांकित बच्चे 52, मौजूद मिले 34
मास्टर साहब ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र लिख रहे थे। झुंड में बैठे बच्चे पीछे से शोर करते रहे। दूसरी कक्षा की स्थिति कमोबेश कुछ ऐसी ही नजर आई।

प्राथमिक विद्यालय तारीन टिकली
समय 11:42 बजे
नामांकित बच्चे 210, मौजूद मिले 185
बरामदे से लेकर तीनों कक्षा कक्षा में छात्र-छात्राओं से भरे हुए है। सभी टीचर बोर्ड पर प्रश्न पत्र लिख रहे हैं। कक्षा एक के बच्चों को प्रिंटेड प्रश्नपत्र बांटा गया।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज
समय 11:55 बजे
नामांकित बच्चे 33, मौजूद मिले 29
छात्र-छात्राएं ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्नपत्र को उतारने में मशगूल दिखे। इसके साथ आपसी बातचीत का क्रम जारी। वहीं मैडम बच्चों को शांत करने की कोशिश करती हुईं दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइंस
समय 12:18 बजे
नामांकित बच्चे 30, मौजूद मिले 19
मास्टर साहब बरामदे में बैठे रसोइया से बातें करने में मशगूल दिखे। वहीं, शिक्षामित्र एक कक्षा में ब्लैकबोर्ड पर प्रश्नपत्र लिखती हुई मिलीं। वहीं बच्चे खेलने और आपस में बात करने में मशगूल दिखे।

तीन स्कूलों में संयुक्त
रूप से हुई परीक्षा
प्राथमिक विद्यालय कटियाटोला, बहादुरगंज और रोटी गोदाम स्कूल के बच्चे संयुक्त रूप से परीक्षा देते नजर आए। एक कैंपस में संचालित तीनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कक्षावार एकत्र करके बैठाया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय महमंद जलालनगर और बाडू़जई द्वितीय के छात्र-छात्रा भी एक साथ बैठकर परीक्षा देते रहे। इन स्कूलों के बच्चे भी आपस में बातचीत करते हुए परीक्षा दे रहे थे। वहीं प्राथमिक विद्यालय बाड़ूजई द्वितीय के प्रधानाध्यापक परीक्षा छोड़कर कोटेदार के यहां राशन लेने के लिए गए थे।

कही बंद मिला विद्यालय कहीं गायब मिले बच्चे
कुर्रिया कलां। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बच्चों की परीक्षाओं की हकीकत जानने को ‘अमर उजाला ने कुछ परिषदीय स्कूलों का जायजा लिया तो चौका देने वाले दृश्य मिले।
समय-11:15 बजे
स्थान उच्य प्राथमिक विद्यालय कुर्रिया कलां इस विद्यालय में 102 पंजीकृत छात्रों में सिर्फ  48 छात्र ही परीक्षा दे रहे थे ।
समय-11:30 बजे स्थान प्राथमिक विद्यालय कुर्रिया कलां, इस विद्यालय में 246 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ 74 छात्र ही परीक्षा दे रहे थे। यहां पर प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार प्रशिक्षु आशू सहित शिक्षा मित्र अंजू देवी मौजूद थीं।

समय-12:05 बजे स्थान प्राथमिक विद्यालय पल्हौरा, इस विद्यालय में ठीक ठाक परीक्षा होती दिखाई दी। यहां 225 छात्र पंजीकृत हैं और मौके पर दो सौ छात्र परीक्षा दे रहे थे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रत्नापुर में 85 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ  40 छात्र ही परीक्षा दे रहे थे। प्राथमिक विद्यालय बहरी कुर्रिया में 94 बच्चों की जगह 39 बच्चे परीक्षा देते मिले और प्राथमिक विद्यालय मरेना में 175 की जगह 90 बच्चे परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed