{"_id":"5751a46c4f1c1b24381097b2","slug":"berea-khurd-village-in-five-days-to-be-electrified","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में गांव बिरिया खुर्द विद्युतीकृत होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में गांव बिरिया खुर्द विद्युतीकृत होगा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन में गांव बिरिया खुर्द विद्युतीकृत होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनापुर ब्लॉक में पड़ने वाले जिले के सुदूर सीमावर्ती तीन गांवों का डीएम पुष्पा सिंह ने शुक्रवार को दौरा किया और चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद किया। सबसे पहले गांव बिरिया खुर्द पहुंचीं। लोगों ने बताया कि उनके गांव में विद्युत विभाग द्वारा पोल लगा दिया गया है किंतु तार लगाकर विद्युतीकरण नहीं किया जा रहा है। तुरंत बिजली विभाग के एसडीओ तलब हुए और उन्होंने बताया कि आठ जून तक विद्युतीकरण शुरू होगा। इस पर डीएम के तेवर सख्त हुए और उन्होंने कहा कि पांच दिन में विद्युतीकरण हो जाना चाहिए। नहीं तो गांव वाले सीधे डीएम को बताएं और तब बिजली विभाग के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम से जिलाधिकारी को इस गांव में पल्स पोलियो ड्राप पिलाए जाने का विरोध किए जाने की सूचना मिली थी। यह भी पता चला था कि बिजली, सड़क और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने का हवाला देते हुए ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। इस पर डीएम ने गंभीर संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर शुक्रवार सुबह ही गांव पहुंच गईं। गांव वालों के बीच ही बैठीं और आत्मीयता से लोगों को दो बूंद जिंदगी की बच्चों को देकर उन्हें अपंगता की आशंका से मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया। गांव के ही राकेश के बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। फिर गांव में हुए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव में सूखा राहत की धनराशि न बंटने की बात किसानों ने की तो एसडीएम जलालाबाद ने बताया कि अभी पैसा नहीं आया है। डीएम ने कहा कि शासन से धनराशि आने पर सबसे पहले इस गांव के किसानों को दिया जाय। बीडीओ को इस गांव में वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग, समाजवादी पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, राशन कार्ड आदि योजनाओं के पात्र लोगों का आज ही सर्वे करते हुए पात्र लोगों के आवेदन -पत्र कंप्यूटर में फ ीड कराते हुए पात्रों को संबंधित योजनाओं में लाभान्वित कराने को कहा। इस दौरान सीएमओ डॉ. कमल कुमार, एसडीएम लाल बहादुर, बीडीओ संजय शर्मा, डीआईओ डॉ. लक्ष्मण, यूनिसेफ की डॉ. हुदा जेहरा, डबल्यूएचओ के डॉ. कुमार गुंजन, डॉ. अजय पवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा आदि साथ थे।
20 तक और तीन तालाबों की खुदाई होगी
डीएम ने गांव बिरिया खुर्द के निरीक्षण में पाया कि अभी एक तालाब की खुदाई हो रही है। शेष तीन तालाबों की खुदाई 20 जून तक कराने का निर्देश दिया। गांव की कच्ची गलियों को पक्की बनाने का काम ग्राम निधि व मनरेगा से करवाने को कहा। गांव की नवीन परती की भूमि का लेखपाल से तुरंत ही पैमाइश कर चौहद्दी बनाने को कहा ताकि इसे क्रीड़ा मैदान बनाया जाय।
पीएचसी बरूआ में तीन दिन बैठेंगे डाक्टर
पीएचसी बरूआ में डाक्टर न होने पर दूसरी पीएचसी के डाक्टर को सोमवार, शुक्रवार व शनिवार को बैठने का आदेश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा समय से पुष्टाहार वितरित न करने की शिकायत पर डीएम ने कहा कि यदि 15 दिन में सुधार नहीं आया तो इन्हें हटा दिया जायेगा। साथ ही आशा वर्कर के चयन करने के निर्देश सीएमओ को दिया।
विज्ञापन
बिरिया फत्तेपुर में वैध बिजली कनेक्शन लेने को समझाया
मदनापुर/ शाहजहांपुर। मदनापुर ब्लॉक के ग्राम बिरिया फत्तेपुर में पहुंचकर डीएम ने लोगों के सीधा संवाद किया तो पाया कि गांव में लोग विद्युत कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। कंटिया डाल कर बिजली ले रहे हैं। इस पर उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि पांच जून को यहां कैंप लगाकर सबको कनेक्शन देने को कहा। गांव वालों को समझाया कि कोई अवैध बिजली का उपभोग न करें। साथ ही गांव में जो लोग 50 दिन से अधिक मनरेगा में कार्य किये हैं, उनका पंजीकरण श्रम विभाग में कराने का निर्देश दिया ताकि इन्हें श्रम विभाग की योजनाओं में लाभ मिल सकें। गांव में नाला साफ करने के काम तत्काल मनरेगा से शुरू कराने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया।
मोहनियां में पीपल के छांव में लगी चौपाल
मदनापुर / शाहजहांपुर। मदनापुर ब्लॉक के दौरे पर जिलाधिकारी ने ग्राम मोहनिया में पीपल के पेड़ के छांव में चौपाल लगाते हुए ने ग्रामवासियों से उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही गांव में हुए विकास कार्यो का भी जायजा लिया। गांव में एएनएम न आने की शिकायत पर एएनएम शनिवार को आकर गांव में रुकने एवं सभी बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण करने का निर्देश दिया। गांव के कोटेदार विकास प्रकाश की ज्यादा शिकायत मिलने पर एसडीएम को जांच कर कोटेदार की निलंबन की कार्यवाही करने को कहा। गांव में छह हैंडपंपों का रिबोर कराने के निर्देश दिया। गांव में लेखपाल न आने की शिकायत पर उन्होंने लेखपाल के निर्धारित दिन पर गांव में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।