{"_id":"573b263c4f1c1b644eac7c76","slug":"began-an-indefinite-protest-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी को शुरू किया बेमियादी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी को शुरू किया बेमियादी धरना
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज कसबे के मोहल्ला पीरगंज में एक घर में घुसकर की गई लूटपाट के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में पीड़ित परिवार को साथ लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। अफसरों के नाम दिए गए ज्ञापन में लूट का माल बरामद कर घटना का खुलासा किए जाने, रात में बिजली कटौती बंद कराए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। बता दें कि गत शुक्रवार की रात अल्हागंज कसबे के मोहल्ला पीरगंज निवासी मेहराब शाह के घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने वहां से हजारों रुपये के जेवर, नगदी आदि लूट ली थी। घटना के दौरान गृहस्वामी मेहराब और उनकी पत्नी सरवरी ने तीन लुटेरों की पहचान भी कर ली। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में भाकपा के जिला मंत्री मो. सलीम, सह सचिव रामशंकर और राज्य कौंसिल सदस्य सुरेश कुमार ने डीएम, एसपी के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि जब तक लूट का माल बरामद कर आरोपियों को गिररफ्तार नहीं कर लिया जाता, धरना जारी रखा जाएगा। धरना-प्रदर्शन में तकदीरन, सोनी, सोहराब, नूरबानों, अफशां, शबनम, अबसार, निजाकत खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन