{"_id":"677056860de387833a0cd0d7","slug":"before-the-construction-of-green-road-the-residents-of-the-area-turned-red-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-134474-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्रीन रोड के निर्माण से पहले क्षेत्रवासी हुए लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्रीन रोड के निर्माण से पहले क्षेत्रवासी हुए लाल
Sun, 29 Dec 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
मोहनगंज में ग्रीन रोड के निर्माण कार्य शुरू होेने पर प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी। संवाद
शाहजहांपुर। ग्रीन रोड के निर्माण से पहले मोहनगंज के लोग लाल हो गए हैं। इसकी जद में धर्मस्थल के साथ ही कई मकान और दुकानें आ रही हैं। कार्यदायी संस्था ने इन्हें चिह्नित किया तो स्थानीय लोग विरोध में उतर आए हैं।
बताया कि पूर्व में निर्धारित दूरी के हिसाब से ही उन लोगों ने निर्माण किया है। ऐसे में अब कब्जे टूटने से लाखों रुपये का नुकसान हो जाएगा। शनिवार को उन्होंने शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क के पास से मालगोदाम मोड़ के आगे तक ग्रीन रोड का निर्माण शुरू होने पर विरोध शुरू कर प्रदर्शन किया।
राजेश खन्ना ने कहा कि ग्रीन रोड का निर्माण होने के कारण हम बेघर व बेरोजगार हुए जाएंगे। इस ग्रीन रोड को बनाने का कोई औचित्य भी नहीं है, क्योंकि आगे मार्ग बंद है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को इसका संज्ञान लेकर मदद के लिए आगे आना चाहिए। मनमोहन अरोरा ने बताया कि वर्ष 1992 में तत्कालीन नगर पालिका के अध्यक्ष ने नाली का निर्माण करवाकर उसकी हद में ही मकान व दुकान का निर्माण कराना तय कर दिया था, लेकिन अब 15 मीटर चौड़ी ग्रीन रोड निर्माण के नाम पर बीच सड़क से दोनों ओर साढ़े सात मीटर जगह छोड़ने की बात कही जा रही है। इसके लिए शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क, संकट मोचन मंदिर के साथ ही इस ओर बने मकानों व दुकानों पर लाल रंग से एक से चार मीटर अंकित करके तुड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें उनकी जमा पूंजी लगी है। प्रदर्शन में विवेक दीक्षित, राजेंद्र सिंह, राजू धवन, रिंकू पसरिचा, शुभम, डॉ. हफीजुद्दीन शामिल रहे।