फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Before oral administration now channeled by nature hit

पहले कुदरत ने मारा अब प्रशासन ने भी मुंह मोड़ा

Mon, 04 May 2015 12:33 AM IST
रोजा।
रोजा। Updated Mon, 04 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Before oral administration now channeled by nature hit
निघोना मकरंदपुर के रामबहादुर और शिवदेई की जिंदगी कैसे कटेगी। इस बुजुर्ग दंपति पर पहले कुदरत ने कहर बरपाया और अब अब प्रशासन ने भी मुंह मोड़ लिया है। तकरीबन 70 बरस के इस दंपति का एकमात्र सहारा उनका पौत्र विश्वपाल सिंह था। उसने भी एक पखवाड़ा पहले फसली नुकसान से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

सदर तहसील के गांव निघोना मकरंदपुर निवासी रामबहादुर और उनकी पत्नी शिवदेई का शरीर अशक्त और जर्जर हो गया है। तीन पुत्रों में नन्हें सिंह की मौत हो चुकी है। बाकी दो पुत्र अपनी ही जिम्मेदारियों को निभाने के लिए हाड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं। नन्हे के बेटे विश्वपाल सिंह थे, जो अविवाहित थे। बंटवारे के बाद वह अपने बाबा-दादी की दो बीघा जमीन से मेहनत कर उनके बुढ़ापे का सहारा बने थे। इस साल बेमौसम बरसात से उनकी दो बीघा जमीन में मात्र दो क्विंटल गेहूं निकला। इससे आहत विश्वपाल ने 18 मार्च को खेत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।  सरकार से फसली नुकसान के नाम पर महज 33 सौ रुपये का चेक मिला। भला इतनी रकम से बुजुर्ग दंपति का जीवन कैसे कटेगा। उन्हें कोटेदार भी राशन नहीं दे रहा है। सरकारी योजनाओं के नाम रामबहादुर अथवा उनकी पत्नी शिवदेई को वृद्धावस्था पेंशन तक नहीं मिली। दोनों बतातें है कि प्रधान रघुनाथ से कहा तो बताया कि सरकारी स्कीम बंद हो गई।
विज्ञापन

आवास के नाम पर रामबहादुर के पास पैतृक रूप से 60 वर्ग मीटर जमीन है। इसमें कच्ची दीवारों पर टीन रखकर गुजारा कर रहा है। गृहस्थी के नाम पर मिट्टी का चूल्हा और चार छह बर्तन, दो टूटी खटिया ही उसके पास जमा पूंजी है। सरकारी योजनाओं से बनने वाले शौचालय का लाभ उस तक नहीं पहुंच सका है। गांव तक सरकारी योजनाओं के दम्भ भरने वाली सरकारों और उनके नौकरशाहों व नुमाइंदो के पास रामबहादुर जैसे लोगों को देखने की फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed