{"_id":"68d2f98dc63de95ba10ef6c8","slug":"beautiful-performance-of-yoga-dance-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153449-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: योग नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: योग नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में आयुष चिकित्सकों को पुरस्कृत करतीं सीडीओ ड
शाहजहांपुर। 10वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर, भावलखेड़ा एवं ददरौल की छात्राओं ने मंच पर योग नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। आयुष चिकित्सकों को पुरस्कृत भी किया गया।
आयोजन में आयुष विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया और आयुर्वेद के महत्व, उसकी वैज्ञानिकता और आधुनिक जीवनशैली पर विचार प्रस्तुत किए। संतनपाल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की टीम ने एक लघु नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया।
आयुष चिकित्सा शिविर में 543 लोगों ने लाभ उठाया। विभिन्न रोगों के अनुसार निशुल्क औषधियां वितरित की गईं। आयुर्वेद पद्धति के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान जिला गंगा समिति की नोडल अधिकारी एवं सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने नमामि गंगे अभियान के तहत स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत सभी को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविरल आनंद सिंह, नोडल अधिकारी क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी, इमरान अली, योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
--
आयुर्वेदिक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
शााहजहांपुर। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित रेडक्रास कार्यालय पर दसवीं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सचिव डॉ.विजय जौहरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष चंद्र कैलेंडर के आधार पर देवताओं के वेद भगवान धनवन्तरि के सम्मान में धनतेरस पर आयुर्वेद दिवस मनाया जाता था। इसकी तिथि हर वर्ष बदल जाती थी। इसलिए भारत सरकार ने इसे 2025 से निश्चित दिन 23 सितंबर को मनाने का फैसला किया। बैठक में डाॅ.हेमेंद्र वर्मा, दिवाकर मिश्रा, अंबरीश सक्सेना, डॉ. मनोज मिश्रा, डाॅ.जिया खां, अग्रज जौहरी, अनुज जौहरी आदि मौजूद रहे। संवाद