फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bathed in floodlights sports complex dedicated to players

दूधिया रोशनी में नहाया स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खिलाड़ियों को समर्पित

Thu, 04 Jun 2015 11:14 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 04 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bathed in floodlights sports complex dedicated to players
आयुध वस्त्र निर्माणी (ओसीएफ) के शताब्दी वर्ष समापन का जश्न बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। फैक्ट्री के शतायु होने का उत्सव पहले दिन खेलों को समर्पित रहा। इस शानदार पल के गवाह बने आयुध निर्माणी बोर्ड के महानिदेशक एवं अध्यक्ष सोमेंद्र यमदग्नि, उनकी पत्नी अखिल भारतीय आयुध निर्माणियां महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पूनम यमदग्नि, अपर महानिदेशक वेद प्रकाश यजुर्वेदी, बोर्ड के सदस्य वीपी कामरा और कई ऐसी हस्तियां जो निर्माणी की प्रगति में सहायक रही हैं। इन सभी हस्तियों की अगवानी की महाप्रबंधक चंद्र भूषण शर्मा ने, जिनके कुशल मार्ग दर्शन में इन दिनों फैक्ट्री निरंतर प्रगति कर रही है।
विज्ञापन

शताब्दी वर्ष के समापन समारोह का पहला दिन हर्षोल्लास से परिपूर्ण रहा। अतिथियों ने शाम करीब सात बजे ओसीएफ स्पोट्र्स कांप्लेक्स का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजनकर, नारियल फोड़कर, रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर और शिलापट का अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया। दूधिया रोशनी से सराबोर खेल मैदान में बास्केट बाल, क्रिकेट, कबड्डी, ऊंची और लंबी कूद, टेबिल टेनिस आदि के कोर्ट तैयार किए गए हैं। युवाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिम को भी सुसज्जित किया गया है।
विज्ञापन

शताब्दी वर्ष में महाप्रबंधक सीबी शर्मा और खेल अधिकारी टीके साहा ने युवाओं को जो सौगात दी है, उससे एकबार फिर साफ हो गया है कि ओसीएफ में खेलकूद कितने सुरक्षित हैं, बल्कि इसे इस तरह भी कहा जा सकता है कि यहां खेल आज भी जिंदा हैं। कनिष्ठ कार्य प्रबंधक नितिन त्रिपाठी के संचालन में चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यमदग्नि ने विशिष्ट अतिथियों के साथ खेल मैदानों का न सिर्फ निरीक्षण किया, बल्कि हाथ भी आजमाए। साथ ही खिलाडिय़ों का उत्साह भी बढ़ाया। सेना के बैंड ने अधिकारियों का शानदार धुन बजाकर स्वागत किया। खेल अधिकारी टीके साहा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन अतिथियों ने बढ़ाई समारोह की गरिमा
इस अवसर पर आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर के महाप्रबंधक एमआर सबलोक, आयुध वस्त्र निर्माणी आवड़ी के महाप्रबंधक डॉ. राजीव चक्रवर्ती, अखिल भारतीय आयुध निर्माणियां महिला कल्याण समिति कोलकाता की उपाध्यक्ष कमलेश यजुर्वेदी, आयुध उपस्कर निर्माणी कानपुर के वरिष्ठ महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल, स्थानीय महिला समिति की अध्यक्ष आशा रानी शर्मा, आयुध पैराशूट निर्माणी कानपुर के महाप्रबंधक कैलाश चंद्रा, स्थानीय फैक्ट्री के अपर महाप्रबंधक के सत्यनारायण, डी कुहन समेत कई सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन, एसोसिएशन, जेसीएम, कार्य समिति के सदस्य और स्थानीय अधिकारी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।


बास्केटबाल मैच का हुआ आयोजन
शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में अतिथियों के  सम्मान में ओसीएफ और शाहजहांपुर लॉयन टीम के बीच बास्केटबाल मैच भी कराया गया, जिसका सभी ने अंत तक आनंद लिया। शाहजहांपुर लॉयन टीम में जीएफ कॉलेज और सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज के छात्र शामिल रहे।


ये हैं आज के कार्यक्रम
ओसीएफ शताब्दी वर्ष के समापन के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सुबह कामसासू कांप्लेक्स में पौधारोपण तथा शाम सात बजे ओसीएफ रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


रिक्तियां रखना स्वाभाविक प्रक्रिया
आयुध निर्माण बोर्ड के महानिदेशक एवं अध्यक्ष सोमेंद्र यमदग्नि ने संक्षिप्त प्रेसवार्ता में कहा कि निर्माणी में जनशक्ति कम होना कोई नई बात नहीं है। रिक्तियां रखना स्वाभाविक प्रक्रिया है। यदि सभी सीटें भर दी जाएंगी तो पदोन्नतियां प्रभावित होंगी। किसी भी निर्माणी में काम के प्रति कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। स्थानीय ओसीएफएस के महाप्रबंधक चंद्र भूषण शर्मा की सराहना करते हुए महानिदेशक ने कहा कि शर्मा ने अपने कार्यकाल में विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। फैक्ट्री के प्रोडक्शन में निरंतर प्रगति उनके नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। इस अवसर पर यमदग्नि ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फैक्ट्री के सौ साल पूरे होने पर बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed