फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Basic teachers will go to school only wearing pants-shirts

पैंट-शर्ट पहनकर ही स्कूल जाएंगे बेसिक स्कूलों के अध्यापक

Mon, 25 Jul 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Basic teachers will go to school only wearing pants-shirts
शाहजहांपुर। बेसिक स्कूलों के अध्यापक व अध्यापिकाओं को निर्धारित परिधान पहनकर ही आना होगा। वो अपनी मनमर्जी से कुछ भी पहन कर स्कूल नहीं आ सकेंगे। परिधान निर्धारण के अनुसार अध्यापक पैंट-शर्ट और अध्यापिकाएं साड़ी, सलवार-कुर्ता व लैगिंग ही पहनेंगी। इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए सुरेंद्र सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि जिले के बेसिक विद्यालयों में अध्यापकों के परिधान का निर्धारण कर दिया गया है। निर्धारित परिधानों में अध्यापकों के लिए पैंट-शर्ट और अध्यापिकाओं के लिए साड़ी, सलवार-कुर्ता व लैगिंग पहनने की इजाजत है। इस आदेश का पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बेसिक विद्यालयों में अध्यापकों के परिधान का निर्धारण विद्यालय की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। विद्यालयों के निरीक्षण में कई अध्यापकों द्वारा अमर्यादित परिधान पहने पाए जाते हैं जो विद्यालय की गरिमा के विपरीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed