फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Basic school annual examination will start from 22

22 मार्च से शुरू होगी बेसिक स्कूली की वार्षिक परीक्षाएं

Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Basic school annual examination will start from 22
शाहजहांपुर। बेसिक के कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है। वार्षिक परीक्षाएं 22 से 26 मार्च तक दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक रहेेगी।
विज्ञापन

बीएसए सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 मार्च मंगलवार को प्रथम पाली में कक्षा एक के हिंदी मौखिक, कक्षा दो से आठ तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक के कला विषय की परीक्षा कराई जाएगी। 23 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक के गणित मौखिक, कक्षा दो से आठवीं तक गणित विषय, द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक शारीरिक शिक्षा, खेल एवं स्वास्थ्य/स्काउट एवं गाइड के पेपर होंगे।
विज्ञापन

24 मार्च को कक्षा एक का अंग्रेजी मौखिक, कक्षा दो से आठ तक के छात्र-छात्राओं का अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठवीं के संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 25 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं की हमारा परिवेश तथा छठी से आठवी तक विज्ञान विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय पाली में कक्षा तीन से पांच का पर्यावरणीय अध्ययन, कक्षा छह से आठ तक हमारा पर्यावरण विषय की परीक्षा होगी। इनके अलावा 26 मार्च को कक्षा छह से आठवीं के छात्र-छात्राओं की सामाजिक विषय तथा द्वितीय पाली में गृह शिल्प/कृषि विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed