{"_id":"6938162696caa6092f0c3c2e","slug":"based-on-the-courts-order-a-fraud-case-has-been-registered-against-four-people-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-159880-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खुटार। गांव हरिहरपुर निवासी जोगेंद्र सिंह ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जोगेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके चाचा राजबहादुर सिंह की गांव में ही जमीन थी। चाचा ने जमीन की रजिस्टर्ड वसीयत उनके हक में की थी। बाद में वह काम करने बाहर चले गए। चाचा का निधन हो गया। गांव हरिहरपुर के भृगराज सिंह ने राजबहादुर सिंह बनकर जमीन का बैनामा गांव के ही भगवान सिंह के नाम कर दिया। बैनामे पर फोटो भी भृगराज सिंह का लगाया। फर्जी बैनामे में गांव हरिहरपुर निवासी माखन, व नवदिया ओरीलाल निवासी राज सिंह ने गवाही दी।
बाद में भगवान सिंह ने जमीन का बैनामा पुत्तू सिंह को कर दिया। वह जब मजदूरी कर वापस घर आए तो मामले की जानकारी हुई। उन्होंने खुटार पुलिस और एसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर भृगराज सिंह, भगवान सिंह, माखन और राज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।