फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Based on CCTV footage, two suspects have been arrested for stealing a woman's purse.

Shahjahanpur News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला का पर्स चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Based on CCTV footage, two suspects have been arrested for stealing a woman's purse.
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रचित व रिजवान। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस ने दिनदहाड़े महिला का पर्स चोरी करने की घटना का खुलासा किया है। दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सात दिसंबर को मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी स्नेहित सक्सेना ने थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि छह दिसंबर की शाम उनकी मां शालिनी सक्सेना तारीन टिकली निवासी मामी सोनम सक्सेना के साथ जा रहीं थीं। लाल इमली रोड स्थित सिंह मेडिकल स्टोर के आगे ई-रिक्शा पर बैठने लगीं। इस दौरान उन्होंने अपना पर्स ई-रिक्शा पर रख दिया।
विज्ञापन

तभी स्कूटी से आए दो लोग पर्स उठाकर भाग गए। विवेचना उपनिरीक्षक विवेक कुमार ने की। सीसी कैमरे चेक करने पर दोनों आरोपी नजर आए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मंगलवार दोपहर निगोही रोड पर मोहल्ला हद्दफ निवासी आरोपी रचित शंखवार व मोहल्ला अलीजई निवासी उसके दोस्त रिजवान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के पास से चोरी का मोबाइल, पर्स व दो हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि रिजवान को दो दिन से काम नहीं मिल रहा था। उसके घर पर खाना बनने को लेकर परेशानी थी। घर की परेशानी देखते हुए छह तारीख को दोस्त के साथ घूमने निकले रिजवान ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed