फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   barish

33 एमएम बारिश से सड़कें हुईं लबालब, नगर निगम की खुली पोल

Mon, 26 Aug 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
barish
शाहजहांपुर। बारिश ने रविवार को मौसम का मिजाज ही बदल दिया। एक तरफ बारिश राहत लेकर आई, दूसरी ओर से शहरवासियों के लिए आफत साबित हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ और लोगों ने अपने घरों से निकलकर आनंद लिया, लेकिन शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविावर को सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक काले बादल छा गए। बादलों ने आसमान को अपने आगोश में ले लिया और बरस पड़े। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। उसके साथ ही हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। लोगों ने बारिश का आंनद लिया। लेकिन एक घंटे में ही शहर की सड़के जलमग्न हो गई। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर भर गया। बारिश के बीच घर से निकले लोगों को मजबूरन सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। शहर के टाउनहाल रोड, गोविंद गंज, जलालनगर, अंटा चौराहा पर पानी घुटनों तक भर गया। कुछ लोग बारिश का पानी वाहनों के इंजन में पहुंचने से बंद वाहन को घसीटते देखे गए। कचहरी, नगर निगम और रोडवेज परिसर में बारिश का पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इस तरह से थोड़ी सी बारिश ने नगर निगम के वादों की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम विशेषज्ञ डा. मनमोहन सिंह के मुताबिक रविवार को 33 मिमी बारिश रिकार्ड गई। एक घंटे में ही इतनी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि पिछले साल 600 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी, इस बार अभी तक 577 मिमी बारिश हुई है। इस बार बारिश पुराना रिकार्ड भी नहीं छू पाई है। अगस्त महीने में 177 मिमी बारिश होना चाहिए थी, जो अभी तक 137 मिमी ही हुई है। लेकिन यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। गन्ना और धान की फसलों के लिए पानी की जरूरत पूरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed