{"_id":"2d764f80236d4f92336790f4088fd0dc","slug":"bar-and-bench-is-one-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार है बार एवं बेंच: उमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार है बार एवं बेंच: उमेश
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी विनोद कुमार सिंह यादव, सहायक चुनाव अधिकारी सतेंद्र सिंह यादव, अनूप कुमार सक्सेना, आशीष त्रिपाठी को प्रभारी जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चुनाव के दौरान बनी सुरक्षा समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। प्रभारी जिला जज ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी और महासचिव उमेश सिंह चौहान के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को भी प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रभारी जिला जज उमेश कुमार शर्मा का अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन