हड़ताल से 180 करोड़ की बैंकिंग प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन के पुर्ननिर्धारण की मांग करते हुए यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद बैंक की गोविंदगंज शाखा में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे ही बैंककर्मी एकत्र होने लगे। साढ़े दस बजे के करीब बैंक कर्मियों ने बैंक शाखा परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। साथ ही बैंकिंग से संबंधित कार्य का बहिष्कार कर दिया। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की स्थानीय शाखाओं में बैंकिंग कार्य किया जा रहा है। इस पर आक्रोशित कर्मचारी वहां से जुलूस की शक्ल बनाकर दोनों बैंक शाखाओं में पहुंचे और बंद कराने के लिए कहा। इस पर थोड़ी बहुत हाय-हुज्जत करने के बाद दोनों निजी बैंकों को बंद करा दिया। इस दौरान यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक टंडन, जिलामंत्री अतुल मेहरोत्रा, मसूद अहमद खां, सीबी शुक्ला, योगेंद्र प्रसाद, विपिन गुप्ता, मोहित आदि मौजूद रहे।
हड़ताल में शामिल नहीं हुईं ग्रामीण बैंक
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इंप्लाइज यूनियन के पूर्व पदाधिकारी अनिल दत्ता ने बताया कि बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं इसकी सहायक बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनकी मांगों का नैतिक समर्थन किया है।
सहकर्मी की बेटी के निधन पर जताया शोक
ओरियंटल
बैंककर्मी शशिभूषण पांडेय
की पुत्री एवं इंदु अजनबी की
25 वर्षीय
भतीजी पूजा पांडेय का बीमारी
के चलते निधन हो गया। इस पर
बैंक कर्मियों ने पूजा के निधन
पर प्रदर्शन करने से पहले शोक
संवेदना व्यक्त की। बैंक
कर्मियों के अलावा शोक सांत्वना
देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष
तनवीर खां,
जलालाबाद
के चेयरमैन संजय पाठक,
नवनीत
पाठक,
अशोक
द्विवेदी,
राममिलन
शर्मा आदि शामिल रहे।
तिलहर। द्विपक्षीय वेतन समझौते को लेकर आईबीए के खिलाफ अनेक बैंकाें में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। एसबीआई मुख्य शाखा में एकत्रित बैंक कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए द्विपक्षीय वेतन समझौता लागू करने की मांग की। बैंक कर्मी नारेबाजी करते हुए अंबेडकर तिराहे पर पहुंचे। यहां एक्सिस बैंक को खुला देखकर बैंक का काम काज ठप करा दिया। बैंक परिसर के बाहर यूनियन के सचिव राजीव श्ंाकर शर्मा ने बैंक कर्मियों के शोषण पर आक्रोश व्यक्त करते हुये द्विपक्षीय वेतन समझौता लागू करने की मांग की। इस दौरान एडीवी के सचिव शिवओम गुप्ता, विवेक प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्रा, राजाराम आदि मौजूद रहे।