{"_id":"6685d8ddec7fe30aa1024164","slug":"baljeet-now-receives-murder-threat-from-pakistans-number-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-121999-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बलजीत को अब पाकिस्तान के नंबर से मिली हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बलजीत को अब पाकिस्तान के नंबर से मिली हत्या की धमकी
Thu, 04 Jul 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। गांव बिलंदापुर के बलजीत सिंह को यूके के बाद अब पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर हत्या की धमकी दी गई है। उन्होंने पुलिस को जानकारी देकर सुरक्षा की मांग की है।
खेती करने वाले बलजीत सिंह ने जमीन विवाद में 21 अक्तूबर 2023 को तहसील समाधान दिवस में जहर खा लिया था। इसके बाद राजस्व विभाग ने उनकी समस्या का समाधान करा दिया था। बलजीत सिंह को एक अप्रैल को यूनाइटेड किंगडम के नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा के नाम से हत्या की धमकी दी गई थी।
पुलिस ने बलजीत सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
बलजीत सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनका नाम और पता पूछने के बाद जान से मारने की धमकी दी। 58 सेकेंड की कॉल में बलजीत ने धमकी का कारण पूछा तो कॉल काट दी गई। बलजीत सिंह ने बताया कि विदेशों से बार-बार हत्या की धमकी से वह और उनका परिवार परेशान है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पहले दर्ज रिपोर्ट की विवेचना चल रही है। जानकारी कर नए मामले को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।