{"_id":"fa6f275e1f8ab8c8f7dc380296e5be65","slug":"bal-thackeray-s-shiv-sena-workers-held-a-rally-on-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल ठाकरे की जयंती पर शिवसैनिकों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल ठाकरे की जयंती पर शिवसैनिकों ने निकाली रैली
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती के अवसर पर शिवसैनिकों ने शहर में बाइक रैली निकाली। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता महिला प्रकोष्ठ की तमाम सदस्यों के साथ नारंगी झंडे लहराते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां आतंकवाद और हिंदू हितों की उपेक्षा के मुद्दे को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कृष्णानगर कालोनी स्थित शिवसेना के नगर कार्यालय पर आयोजित जयंती समारोह में संगठन की नेता चंचला रानी और अमन नैयर ने संगठन के संस्थापक ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हिंदू हितों की रक्षा के लिए पूरा जीवन लगा दिया, लेकिन केंद्र सरकार बहुसंख्यकों की भावनाओं की लगातार उपेक्षा कर रही है। इसके फलस्वरूप आतंकवादी ताकतें सिर उठा रही हैं, लेकिन आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान से दोस्ती का दम भरा जा रहा है।
विज्ञापन
जयंती कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता बाइकों से और पैदल मार्च करके कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित किए जाने, पाकिस्तान को अमेरिका से हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगवाने, मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाउद इब्राहीम को भारत लाकर उस पर मुकदमा चलाए जचाने की मांग की। प्रदर्शन में महेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, डॉ. श्याम पाल सिंह, सुनील कनौजिया, शिवशंकर, आशू सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
0000000000000000000000000000
महिला प्रकोष्ठ ने ठाकरे को दी श्रद्धांजलि
शिवसेना महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रमुख सुनीता गुप्ता के लोधीपुर स्थित आवास पर हुए जयंती कार्यक्रम में बाल ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट बताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शैलेश कुमार, दिनेश चंद्र राठौर, मोनिका गुप्ता, लाल बहादुर, नीलम गुप्ता, विश्वनाथ कश्यप, सर्वेश शुक्ला आदि शामिल रहे।