{"_id":"b25312b846c5a50c543cbeb971a0dafc","slug":"baghpat-khap-panchayat-decision-raging-organization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत खाप पंचायत के फैसले पर भड़के संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत खाप पंचायत के फैसले पर भड़के संगठन
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में खाप पंचायत द्वारा दलित युवतियों से सामूहिक बलात्कार कर उन्हें निर्वस्त्र घुमाए जाने के फैसले पर दलित संगठन सोमवार को भड़क उठे। उन्होंने डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के बैनर तले जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर खाप पंचायत के सदस्यों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की।
प्रदर्शन के लिए मूल निवासी विचार मंच, प्रबुद्ध चेतना समिति, बुद्ध विहार समिति, आशा किरण जनकल्याण समिति, अधिवक्ता समिति आदि संगठनों के कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में जमा हुए। वहां उन्होंने नारे लिखी तख्तियां तैयार कीं। बाद में कार्यकर्ताओं का हुजूम खाप पंचायत और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया का बैनर लेकर जिलाध्यक्ष राहुल गौतम के नेतृत्व में चल पड़ा।
कार्यकर्ताओं का जुलूस कई मार्गों पर भ्रमण करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां नारेबाजी तेज करके कार्यकर्ताओं ने अफसरों का ध्यानाकर्षण किया। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है कि बागपत की खाप पंचायत के फैसले के बाद अनुसूचित जाति से संबंधित पीड़ित पक्ष और उनके परिवारों की महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए घर छोड़कर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ज्ञापन में खाप पंचायत के फैसले को अपराधिक कृत्य करार देते हुए उसे नागरिकों के मानवीय अधिकारों का उल्लंघन बताया गया।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि विवादित और शर्मनाक फैसला देने वाली खाप पंचायत सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें शीघ्र जेल नहीं भेजा गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में विभिन्न घटक संगठनों के सुरेश चंद्र कठेरिया, जगदीश चंद्र, महबूब हुसैन इदरीसी, राजपाल कठेरिया, जगदीश प्रसाद, सुरेश पाल सिंह, सुनील कुमार, समाजसेवी सलमान खां, फकीरे लाल आदि ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।