फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BA student commits suicide in Shahjahanpur Troubled by blackmailing

अश्लील मैसेज भेज रहा था सौरभ: बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मां बोली- ब्लैकमेलिंग से परेशान थी बेटी

Wed, 12 Jul 2023 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jul 2023 09:17 AM IST
सार

शाहजहांपुर में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बीए की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा को सौरभ नाम का युवक परेशान कर रहा था। मां ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया कि सौरभ बेटी को फोन पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। 

विज्ञापन
BA student commits suicide in Shahjahanpur Troubled by blackmailing
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बीए की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा को सौरभ नाम का युवक परेशान कर रहा था। मां ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया कि सौरभ बेटी को फोन पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार इलाके के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी छात्रा तान्या सैनी (19) ने सोमवार शाम को पंखे से लटककर जान दे दी। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों ने युवक पर ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पिता शादी समारोह में फूलों से सजावट करने का काम करते हैं। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। बेटी घर में अकेली थी। रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटे दंपती को मकान का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर कूलर भी चल रहा था। बरामदे में अंधेरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट जलाते ही बेटी को साड़ी के फंदे से लटका देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। तान्या का शरीर गर्म महसूस होने पर परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

इस मामले में मां की ओर से सदर थाने में तहरीर देर ढकाताल कॉलोनी निवासी सौरभ शर्मा व उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सौरभ को पकड़ लिया। सौरभ के पिता डाकघर में कार्यरत बताए जाते हैं। यहां बता दें कि तान्या दंपती की इकलौती संतान थी।

 

सौरभ कर रहा था परेशान, भेज रहा था अश्लील मैसेज
तान्या आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसे सौरभ नाम का युवक परेशान कर रहा था। मां ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया कि सौरभ बेटी को फोन पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। 

 

उसने सौरभ के घर जाकर शिकायत की थी। इस पर आरोपी की मां लड़ने लगी थी। इसके बाद भी सौरभ अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने तान्या के अपहरण की धमकी दी थी। ब्लैकमेल करने के चक्कर में ही तान्या ने आत्महत्या कर ली। सौरभ के दोस्त भी साजिश में शामिल थे।

 

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जाएगी। - बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed