{"_id":"68d2f93c4796e5437f0bbdeb","slug":"azam-khan-was-welcomed-at-several-places-on-the-highway-after-his-release-from-jail-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153492-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जेल से रिहा होने के बाद आजम खां का हाईवे पर कई जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जेल से रिहा होने के बाद आजम खां का हाईवे पर कई जगह स्वागत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हाईवे पर नगरिया मोड़ पर आजम खां का स्वागत करते अमन मलिक। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां का रामपुर जाते समय लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली मोड़ के पास स्वागत किया गया। इस बीच मीरानपुर कटरा और तिलहर में पार्टी नेताओं व समर्थकों ने स्वागत किया।
आजम खां के रिहा होने के बाद दोपहर 12 बजे ही जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता बरेली मोड़ पर पहुंच गए। 2:10 बजे उनका काफिला गुजरा तो सभी ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ गाड़ी को रोक लिया। नेताओं ने उन्हें बुके भेंट कीं। आजम गाड़ी से नहीं उतरे पर तनवीर खां के सिर पर हाथ फेरा। इसके बाद काफिला आगे की ओर रवाना हो गया। आजम खां की गाड़ी में उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम भी थे।
इससे पहले जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मोहल्ला अंटा स्थित कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। तनवीर खां ने रिहाई को पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए बहुत बड़ी जीत बताया। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, विजय सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, अवधेश कुमार पाल, विकास चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
नगरिया मोड़ पर भी स्वागत
अभिनेता राजपाल यादव के गुरु जरीफ मलिक आनंद के पुत्र अमन मलिक ने तिलहर के नगरिया मोड़ पर आजम खां का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उनकी पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम से बात हो गई थी। अब्दुल्ला के कहने पर काफिला रोका गया।