फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ayush became the best runner in the 5000 meter race

Shahjahanpur News: पांच हजार मीटर की दौड़ में आयुष बने सर्वश्रेष्ठ धावक

Fri, 10 Oct 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ayush became the best runner in the 5000 meter race
कैट ​स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में रेस लगातीं छात्राएं।
69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरा दिन विद्यार्थियों ने दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खेलकूद में बालकों और बालिकाओं ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग कर धूम मचा दी। पांच हजार मीटर की दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। इसमें आयुष दीक्षित ने सर्वश्रेष्ठ धावक बनकर प्रथम स्थान पाया। शुक्रवार को खेलकूद का समापन होगा।
ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बालक सीनियर वर्ग हैमर फेंक में रजत प्रथम, विशाल राठौर द्वितीय, अक्षय प्रताप सिंह तृतीय रहे। पांच हजार मीटर दौड़ में आयुष दीक्षित प्रथम, अभिजीत सिंह द्वितीय व अंकुल पाल तृतीय रहे।
विज्ञापन

चार साै मीटर दौड़ में अनुराग प्रथम, अभिजीत द्वितीय व उदयराज तृतीय रहे। चक्का फेंक में रजत, मोहित, अविनाश कनौजिया, 15 सौ मीटर दौड़ में आयुष, मोहित, अभिजीत, लंबी कूद में अथर्व प्रताप, अजीत सिंह, विशाल राठौर, 200 मीटर दौड़ में आयुष, अमित व उदयराज क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिकूद में रवि प्रताप, अथर्व प्रताप, मोहित कुमार,भाला फेंक में विजय कुमार सिंह, अरसान अली, अजय श्रीवास्तव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। सीनियर बालिका वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में शिविरन, वंदना, कोमल, लंबी कूद में सदफ, शिवांसी, नैंसी वर्मा, चार सौ मीटर दौड़ में भावना, पुष्पा, लक्ष्मी व जिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
बालिका वर्ग जूनियर की लंबी कूद में कावेरी सिंह प्रथम, सुनैना द्वितीय व अवनि सिंह तृतीय रहीं। हैमर थ्रो में आयुषी, रहनुमा, अंशिका सैनी, चार सौ मीटर दौड़ में राधिका, सोनी, वसंती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
डीआईओएस हरिवंश कुमार, संयोजक अनिल कुमार, सचिव कैप्टन रामकुमार, प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य, मोहम्मद अयूब खां, अनुपमा मौर्य, शाहबाज आलम, शाइस्ता नसीम, पूनम रानी, अल्पना सिंह, जेपी मौर्य, मिहिर फिलिप, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल मालवीय व राकेश कुमार ने किया।
--
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कांट। न्याय पंचायत कौढ़ा की खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय मल्हपुर में हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अनुराग मिश्रा ने किया। इसके बाद उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, सुनैना द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में सरोजिनी प्रथम, वंदना द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की दौ सौ मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम, चमन द्वितीय रहे। कबड्डी में प्राथमिक वर्ग में कंपोजिट स्कूल मल्हपुर विजेता रहा।
उच्च प्राथमिक में सरथोली तो खो-खो जूनियर बालिका में कंपोजिट स्कूल मल्हपुर ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में विमलेश कुमार, कीर्ति आजाद, भूपेंद्र सिंह व विक्रांत मिश्रा शामिल रहे। व्यायाम शिक्षक यशपाल, नोडल शिक्षक संकुल उमेश चंद्र सक्सेना, अरविंद शुक्ल, दीपक कुमार, गिरजा पाल, वंदना राव, देवराज स्वरूप, वैशाली रस्तोगी, गीता सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
--
अजय व विभय का ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए चयन
शाहजहांपुर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित तीरंदाजी अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में जिले के दो तीरंदाजों का चयन ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए हो गया है।

हथौड़ा स्टेडियम के प्रशिक्षक अनिल मौर्या की निगरानी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अजय कुमार वर्मा और विभय कुमार गुप्ता ने बुधवार को तीरंदाजी अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि विभय कुमार का कंपाउंड राउंड में तीसरे स्थान पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2025-26 के लिए चयन हुआ। यह प्रतियोगिता गुरु काशी यूनिवर्सिटी, बठिंडा, पंजाब में 24 से 30 नवंबर के मध्य होगी। इसी तरह अय कुमार वर्मा का रिकर्व राउंड में चौथे स्थान पर चैंपियनशिप के लिए हुआ। संवाद

कैट स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में रेस लगातीं छात्राएं।

कैट स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में रेस लगातीं छात्राएं।

कैट स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में रेस लगातीं छात्राएं।

कैट स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में रेस लगातीं छात्राएं।

कैट स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में रेस लगातीं छात्राएं।

कैट स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में रेस लगातीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed