{"_id":"6192ae55fbecbd4e2e798872","slug":"awareness-rally-shahjahanpur-news-bly4662507167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने रैली निकालकर मतदान के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर मतदान के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
तिलहर आर बी एम इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम हिमांशु उप
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को सोमवार को आरबीएम इंटर कॉलेज से एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तहसील में एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी।
रैली में आरबीएम इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एलबीजेपी इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सरला देवी इंटर कॉलेज, लाला बुलाकी दास इंटर कॉलेज और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में स्कूल का बैनर और स्लोगन लिखी हुई पट्टिकाएं लिए हुए नारे लगाते चल रहे थे।
रैली बाजार निजाम गंज, दातागंज, मौजमपुर, पुराना रोडवेज, मुख्य बाजार से बिरियागंज तहसील रोड होते हुए तहसील प्रांगण पहुंची। रैली में एनसीसी के छात्रों ने रैली की अगुवाई की। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने कहा कि 1 जनवरी, 2022 को 18 साल पूरे होने वाले युवा अपना वोट अवश्य बनवा लें।
विज्ञापन
तहसील परिसर में चल रहे कार्यक्रम के दौरान आरबीएम इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा डाल कुमारी बेहोश होकर अचानक गिर पड़ी। तत्काल तहसीलदार तृप्ति गुप्ता मौके पर पहुंचीं। पानी छिड़ककर छात्रा को होश में लाया गया। रैली में प्रधानाचार्य केके शुक्ला, दिवाकर शर्मा, नीरज अग्रवाल, विमला देवी, आनंद प्रकाश हरबोला आदि मौजूद रहे।