शाहजहांपुर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत ड्राप आउट बच्चाें को स्कूल से जोड़ने व नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान चलाया गया। भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत सेहरामऊ दक्षिणी, रौरा, अल्हापुर में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीएसए दिव्या गुप्ता ने शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया।
बीएसए ने कहा कि सरकार से परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाल वाटिका से लेकर उच्च कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। इस बीच स्कूल चलो अभियान के तहत संबंधित नारे लगाते हुए ग्रामों में जाकर लोगों को जागरूक किया।
बीएसए के साथ शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी भी साथ रहे। पीएमश्री सेहरामऊ दक्षिणी के प्रधानाध्यापक देवेश कुमार वाजपेयी, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सतीश कनौजिया, ग्राम प्रधान कटोरी देवी, जिला स्काउट मास्टर दपिंदर कौर, निकहत परवीन, राजकुमार तिवारी, डॉ.विनय गुप्ता, ऋषिकांत पांडेय, रत्नाकर दीक्षित, विनायक मिश्रा आदि शामिल रहे।