फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   award

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए सुखमीत का चयन

Thu, 03 Sep 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
award
शाहजहांपुर। शासन ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 के लिए परिषदीय विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) की प्रधान अध्यापिका सुखमीत कौर का चयन किया है। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नामित किए जाने की सूचना विभाग में फैलते देर नहीं लगी और बीएसए समेत शिक्षक-शिक्षकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुखमीत को बधाइयां दीं। सुखमीत का कहना है कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नामित होने पर वह बहुत खुश हैं। इससे भविष्य में और मेहनत-लगन के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह ने बुधवार को ही राज्य अध्यापक पुरस्कार की सूची जारी की है, जिसमें विकास खंड भावलखेड़ा के मॉडल प्राइमरी स्कूल हथौड़ा बुजुर्ग द्वितीय की प्रधान अध्यापिका सुखमीत कौर का नाम शामिल किया गया है। शहर के शाह कॉलोनी निवासी सुखमीत कौर जसपाल सिंह और रजिंदर कौर की पुत्री हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में विकास खंड कांट के प्राथमिक विद्यालय कुर्रिया ढोडो में बतौर सहायक अध्यापिका कार्यभार ग्रहण किया था। सुखमीत बताती हैं कि वर्ष 2010 में पदोन्नति के आधार पर वह हथौड़ा बुजुर्ग स्कूल की प्रधान अध्यापिका नियुक्त की गईं। वर्ष 2015 में उनके स्कूल को जिले का पहला इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया गया। वर्ष 2015-16 में उनके स्कूल को बेस्ट स्कूल का पुरस्कार भी शासन की ओर से मिल चुका है, जिसके अंतर्गत पुरस्कार के रूप में 1.20 लाख रुपये भी विद्यालय के लिए मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed